विज्ञापन

अजित अगरकर- गौतम गंभीर को मिली पूर्व दिग्गज से दो टूक सलाह, शमी नहीं बल्कि इस पेसर को वनडे में दें मौका

2027 का वर्ल्ड कप अक्टूबर में अफ्रीका में शुरू होगा. हालांकि इस बड़े इवेंट में अभी एक साल से ज्यादा का समय है, लेकिन भारत टीम मैनेजमेंट अभी से उन खिलाड़ियों को लेकर प्लान बना रही है जिसे वनडे वर्ल्ड कप में खेलना है.

अजित अगरकर- गौतम गंभीर को मिली पूर्व दिग्गज से दो टूक सलाह, शमी नहीं बल्कि इस पेसर को वनडे में दें मौका
Ravichandran Ashwin Big Statement on Ajit Agarkar

Ravichandran Ashwin on Ajit Agarkar: 2027 का वर्ल्ड कप अक्टूबर में अफ्रीका में शुरू होगा. इस बड़े इवेंट में अभी 1 साल से ज्यादा का समय है. लेकिन भारतीय टीम मैनेजमेंट अभी से उन खिलाड़ियों को तैयार कर रही है जो इस साल वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा होंगे. खासकर ओपनिंग कॉम्बिनेशन को लेकर पहले ही काफी चर्चा हो रही है और सबकी नजरें रोहित शर्मा पर टिकी हैं. हालांकि, बैटिंग से ज्यादा भारत की बॉलिंग पर ज्यादा सोचने की दरकार है.  जसप्रीत बुमराह के बिना भारत का बॉलिंग अटैक अभी भी कमजोर नजर आता है. यही कारण है कि अश्विन ने भुवनेश्वर कुमार को वनडे टीम में शामिल करने की वकालत की है. 

क्रिकइन्फो पर बात करते हुए अश्विन ने भुवी को लेकर अपनी राय दी और बीसीसीआई को सलाह दी है. भारतीय पूर्व स्पिनर ने कहा, "लेकिन भुवनेश्वर कुमार कहां हैं? उन्हें तो टीम में होना ही चाहिए, मैं उनसे बात करूंगा और उन्हें सभी फर्स्ट-क्लास टूर्नामेंट, विजय हजारे ट्रॉफी और बाकी सभी टूर्नामेंट खिलाऊंगा. और साउथ अफ्रीका जाने से पहले उन्हें बेहतरीन फ़ॉर्म में लाऊंगा,  मुझे लगता है कि हमें उनकी जरूरत पड़ेगी."

बता दें कि क्रिकइन्फो से बात करते हुए अश्विन ने उन खिलाड़ियों के नाम का चुनाव भी किया जिसे टीम में मौका मिलना चाहिए और उन खिलाड़ियों का भी चुनाव किया जिनकी जगह वनडे वर्ल्ड कप की टीम में मुश्किल है. 

अश्विन ने इन खिलाड़ियों की रैंकिंग 

वर्ल्ड कप की टीम में: शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, भुवनेश्वर कुमार

शायद वर्ल्ड कप की टीम में आ सकते हैं: यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड़, वरुण चक्रवर्ती, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा

वर्ल्ड कप की टीम में नहीं होंगे: ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, रवि बिश्नोई, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़

ये भी पढ़ें- CWG 2026: 36 साल बाद एक साइकिल मैकेनिक की बेटी ने जीता जूडो का गोल्ड, 96 साल में पहली बार 10 बॉक्सर्स फाइनल में

ये भी पढ़ें- CWG 2026: गोल्ड गंवाने के बाद नीरज चोपड़ा का पहला रिएक्शन, कही दिल छू लेने वाली बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajit Agarkar, Cricket, India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com