आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो)
गुड़गांव:
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के दामाद विनीत यादव की कार को बुधवार को सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास कुछ अज्ञात लोगों ने बंदूक दिखाकर छीन लिया।
गुड़गांव पुलिस सहायक आयुक्त एवं सहायक प्रवक्ता हवा सिंह ने बताया कि दिनदहाड़े चार से पांच अज्ञात हमलावरों ने बंदूक के दम पर सफेद रंग की एक टोयोटा फॉर्च्यूनर कार को विनीत के चालक हरि प्रकाश से छीन लिया। घटना के समय विनीत कार में मौजूद नहीं थे। दिल्ली निवासी विनीत, लालू के दामाद हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
लालू प्रसाद यादव, विनीत यादव, कार छीनी, गुड़गांव, Lalu Prasad Yadav, Vinit Yadav, Car Snatched, Gurgaon