भारतीय भाषाओं को आगे बढ़ाने की पहल

भारतीय भाषाओं को आगे बढ़ाने की पहल

नई दिल्ली:

जिस तरह से डिजिटल इंडिया वास्तविक हो रहा है, अगर महत्वपूर्ण ध्यान भारतीय भाषाओं पर नहीं दिया गया तो देश की बहुत बड़ी संख्या डिजिटल लाभों से वंचित रह जाएगी।

भारतीय भाषा महोत्सव से यह स्पष्ट संदेश निकलकर आया। इस अनोखी पहल का आयोजन भारत में स्टार्ट अप्स के लिए सबसे बड़े मंच योर स्टोरी ने किया। इस आयोजन का समर्थन भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने किया।

इस सम्मेलन में जाने माने भाषा विशेषज्ञों, सांस्कृतिक कलाकारों और अन्य उद्योग विशेषज्ञों ने अपार संभावनों पर विचार विमर्श किया। इस सम्मलेन के जरिए भारतीय भाषाओं के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई और यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि डिजिटल इको सिस्टम में भारतीय भाषाएं भी उन्नति करे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

एक दिवसीय सम्मेलन का उद्धाटन केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन, नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने किया। इस आयोजन में 50 से अधिक स्टार्टअप्स ने हिस्सा लिया।