विज्ञापन
This Article is From Dec 28, 2015

गुड़गांव में कॉलेज के सामने से किडनैप हुई लड़की को छुड़ाया गया, आरोपी गिरफ्तार

गुड़गांव में कॉलेज के सामने से किडनैप हुई लड़की को छुड़ाया गया, आरोपी गिरफ्तार
कॉलेज के सामने से लड़की को जबरन कार में बिठाया
गुड़गांव: गुड़गांव में एक कॉलेज के बाहर से कथित रूप से अपहृत छात्रा को पुलिस ने बरामद कर लिया है। गुड़गांव के पुलिस कमिश्‍नर ने बताया कि लड़की मिल गई है और पूरी तरह सुरक्षित है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कैसे हुई वारदात...
सुबह करीब साढ़े 9:30 बजे गुड़गांव के पुराने शहर का डीएसडी कॉलेज, बिना नंबर प्लेट वाली एक स्विफ्ट कार का पिछला दरवाजा खुलता और बंद होता है, शायद कोई बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है ...और फिर कार तेजी से निकल जाती है। कार के पीछे कुछ लोग भागते हैं लेकिन वो रोकने में कामयाब नहीं हो पाते। इतनी जानकारी तो सीसीटीवी फुटेज से साफ-साफ मिलती है। बाक़ी कहानी चश्मदीद बताते हैं। चश्मदीदों के मुताबिक कार में सवार लड़के कॉलेज के बाहर खड़ी एक लड़की को अगवा कर भाग गये। कार को रोकने की कोशिश की गयी लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

चश्मदीदों ने इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और करीब 7 घंटे की मशक्कत के बाद लड़की तो बरामद हो गयी। बाद में पुलिस ने तीनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान हो गयी है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से गुड़गांव में कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गये हैं।
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
गुड़गांव, छात्रा का अपहरण, Gurgaon, Student Kidnapped
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com