ओडिशा में कथित रेप के बाद पांच साल की बच्ची की गला घोंटकर हत्या

ओडिशा में कथित रेप के बाद पांच साल की बच्ची की गला घोंटकर हत्या

प्रतीकात्मक चित्र

जाजपुर (ओडिशा):

ओडिशा में जाजपुर के पनासिया में पांच साल की एक बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। उसका शव जाजपुर-क्योंझर रोड रेलवे स्टेशन के समीप फेंक दिया गया।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि रविवार को बच्ची की मां काम से लौटी, तब घर में उसके नहीं मिलने पर उसने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पड़ोसियों की मदद से आसपास ढूंढने पर उसे अपनी बेटी रेलमार्ग के समीप मिली।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बच्ची की मां दिहाड़ी मजदूर है। उसने पुलिस को बताया कि लड़की का शव निर्वस्त्र था और उसके निजी अंगों से खून निकल रहा था। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया है।