विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2016

कल गुरुग्राम तो आज नोएडा की बारी, महामाया फ्लाईओवर पर लगा 7 किमी लंबा जाम

कल गुरुग्राम तो आज नोएडा की बारी, महामाया फ्लाईओवर पर लगा 7 किमी लंबा जाम
  • दिल्ली के व्यस्ततम आईटीओ चौराहे पर भी ट्रैफिक जाम
  • गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली-जयपुर हाइवे घंटों जाम रहा
  • बेंगलुरू में तो सड़कों पर बह रहे पानी में मछलियां बहकर आयीं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नोएडा: गुरुवार को गुरुग्राम में लंबा जाम लगा और अब शुक्रवार को नोएडा-ग्रेटर नोएडा की बारी है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा इलाके में सेक्टर 135 और एक्सप्रेस-वे से महामाया फ्लाईओवर तक आने वाले रास्ते पर करीब 7 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। यहां भी गुरुवार को गुरुग्राम की तरह ही सड़क पर पानी भर आया।

उधर राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में भी शुक्रवार को जाम के हालत हैं। दिल्ली के व्यस्ततम आईटीओ चौराहे पर एक तरफ सड़क पर ट्रैफिक थम सा गया। शाम को जिस वक्त दफ्तरों से लोगों की घर वापसी का समय होता है, उसी समय हजारों गाड़ियां जहां की तहां फंस गईं।

दरअसल मॉनसूनी बादल पूरे देश में छा गए हैं और देशभर में जमकर बारिश हो रही है। देश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है और बाढ़ के हालात हैं। बारिश और बाढ़ से लोग परेशान हैं। लोगों को कुदरती आफत का सामना कर पड़ा रहा है। लेकिन कुछ बड़े शहरों की हालत कुछ ज्यादा ही खराब है। इसमें दिल्ली, इससे सटे गुड़गांव, नोएडा और दक्षिण में बेंगलुरू का नाम लिया जा सकता है।

जबकि कायदे से देखा जाए तो बारिश उतनी भी नहीं हुई है, जितने हालात बदतर हुए। गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली-जयपुर हाइवे घंटों जाम रहा, शहर के भीतर के हालात को देखते हुए गुरुग्राम में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

हालांकि अब युद्धस्तर पर काम जारी है, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने NHAI को इसे लेकर निर्देश दिए है और हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, एक्सप्रेस-वे, महामाया फ्लाईओवर, मॉनसून, Waterlogged, Roads, Traffic Jam, Mahamaya Flyover, Monsoon, Gurgaon, गुड़गांव
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com