विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2017

40 लाख की नकदी और गहने चुराकर भागने वाला नौकर पुलिस गिरफ्त में

कपड़ा कारोबारी ध्रुव कपूर के आवास से दो जुलाई को उनके घरेलू नौकर राहुल सिंह ने करीब 40 लाख रुपये की कीमत के गहने और 10 हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गया था.

40 लाख की नकदी और गहने चुराकर भागने वाला नौकर पुलिस गिरफ्त में
प्रतीकात्मक तस्वीर.
  • पुलिस ने 30 लाख रुपये की कीमत के गहने बरामद कर लिए
  • फोन सर्विलांस पर लगाकर पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • सेक्टर-30 से 2 जुलाई को चोरी कर फरार हुआ था घरेलू नौकर
नोएडा: नोएडा के सेक्टर-30 निवासी उद्योगपति के आवास से करीब 40 लाख रुपये की नकदी और गहने चुराकर भागने वाले घरेलू नौकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसकी निशानदेही पर 30 लाख रुपये की कीमत के गहने भी बरामद कर लिए गए हैं. नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-30 में रहने वाले कपड़ा कारोबारी ध्रुव कपूर के आवास से दो जुलाई को उनके घरेलू नौकर राहुल सिंह ने करीब 40 लाख रुपये की कीमत के गहने और 10 हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गया था.

अरुण कुमार सिंह ने कहा, शिकायत मिलने पर पुलिस ने राहुल का फोन सर्विलांस पर लगाया. उसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया. राहुल की निशानदेही पर 30 लाख रुपये कीमत के गहने बरामद भी कर लिए गए हैं. पुलिस उसे अदालत में पेश करने वाली है.


(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida, Uttar Pradesh, Arrest, Thief
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com