विज्ञापन
This Article is From Mar 29, 2020

लॉकडाउन में होम डिलीवरी के बाद नोएडा प्रशासन ने तय की फल और सब्जियों की कीमत

नोएडा प्राधिकरण ने कहा, 'गौतम बुद्ध नगर के जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय ने मोबाइल विक्रेताओं द्वारा दरवाजे पर डिलीवरी के दौरान बेची जाने वाली सब्जियों और फलों की दरों की एक सूची जारी की है. इन्हें सूची में उल्लिखित मूल्य से अधिक नहीं बेचा जा सकता है.'

Also Read in
लॉकडाउन में होम डिलीवरी के बाद नोएडा प्रशासन ने तय की फल और सब्जियों की कीमत
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • लोगों के पलायन को रोकने के लिए उठाया गया कदम
  • शनिवार को ट्वीट कर दी गई जानकारी
  • सब्जियों और फलों की तय की कीमत
नोएडा:

कोरोना वायरस (Corona Virus) के चलते देश भर में जारी 21 दिन के लॉक डाउन के दौरान फल और सब्जियों की होम डिलीवरी की पेशकश करने वाले किराने की दुकानों की क्षेत्रवार सूची की जानकारी देने के बाद नोएडा प्राधिकरण ने इन उत्पादों की अधिकतम कीमतें भी तय कर दी है. शनिवार को नोएडा प्राधिकरण ने इस बारे में जानकारी दी. नोएडा प्राधिकरण ने एक ट्वीट कर कहा, 'गौतम बुद्ध नगर के जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय ने मोबाइल विक्रेताओं द्वारा दरवाजे पर डिलीवरी के दौरान बेची जाने वाली सब्जियों और फलों की दरों की एक सूची जारी की है. इन्हें सूची में उल्लिखित मूल्य से अधिक नहीं बेचा जा सकता है.'

यह उपाय इसलिए किया गया है ताकि लोग पलायन न करें. सूची में प्याज की अधिकतम दर 35 रुपये प्रति किलोग्राम और आलू, टमाटर, ककड़ी, कद्दू और फूलगोभी की कीमत 30 रुपये प्रति किलोग्राम है. वहीं फलों में नारंगी की अधिकतम दर 60 रुपये प्रति किलोग्राम, सेब की कीमत 100 रुपये प्रति किलोग्राम, केले की कीमत 60 रुपये प्रति दर्जन और अंगूरों की कीमत 100 रुपये तय की गई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CoroanVirus Update, Corona In Noida, Noida Administration
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com