विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2016

नोएडा : एमिटी के छात्र ने कथित रूप से हॉस्टल में की खदुकुशी, माता-पिता के नाम छोड़ा सुसाइड नोट

नोएडा : एमिटी के छात्र ने कथित रूप से हॉस्टल में की खदुकुशी, माता-पिता के नाम छोड़ा सुसाइड नोट
तेलंगाना निवासी जी साई कृष्णा ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
  • हॉस्टल खाली था, अन्य छात्र दीवाली की छुट्टी में गए हुए थे
  • छात्र ने अपने अभिभावकों के लिए तेलुगू में एक नोट छोड़ा है
  • यूनिवर्सिटी प्रवक्ता ने कहा, जांच में पुलिस को सहयोग कर रहे हैं
नोएडा: एमिटी यूनिवर्सिटी के 21-वर्षीय एक छात्र ने छात्रावास के अपने कमरे में कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार तेलंगाना निवासी जी साई कृष्णा 'पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन फैसिलिटीज मैनेजमेंट' में प्रथम वर्ष का छात्र था.

सेक्टर-39 के प्रभारी अमरनाथ यादव ने कहा कि कृष्णा ने शुक्रवार शाम कथित तौर पर आत्महत्या की. छात्र ने अपने अभिभावकों के लिए तेलुगू में एक पत्र छोड़ा है. छात्रावास खाली था, क्योंकि अन्य छात्र दीवाली की छुट्टी में गए हुए थे.

उन्होंने कहा कि कृष्णा को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत लाया घोषित कर दिया गया. उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही कृष्णा के पिता ने उसकी पढ़ाई तथा किसी से पैसे मांगने और वापस नहीं लौटाने को लेकर उसे डांट लगाई थी.

कृष्णा के पिता वकील हैं. अपने नोट में कृष्णा ने लिखा कि आत्महत्या करना आसान नहीं है. उसने अपने अभिभावकों से कहा कि उन्होंने उसके लिए बहुत कुछ किया. पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिवार को सौंप दिया गया. विश्वविद्यालय प्रवक्ता सविता मेहता ने कहा कि हम जांच में पुलिस को सहयोग कर रहे हैं. हमने छात्रों की मदद के लिए एक काउंसिलिंग सेंटर भी स्थापित किया है. कृष्णा के पिता जी दीनदयाल रेड्डी ने दावा किया कि कृष्णा ने उन्हें ऐसी कोई समस्या नहीं बताई थी, जिसके कारण उसे आत्महत्या करनी पड़ी.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
एमिटी छात्र खुदकुशी, नोएडा, तेलंगाना छात्र सुसाइड, एमिटी यूनिवर्सिटी, Amity University Suicide, Amity Suicide, Amity Suicide Case, Amity University
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com