जनपद गौतमबुद्ध नगर में विभिन्न जगहों पर तीन लोगों ने फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली है. थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया कि सदरपुर कॉलोनी में रहने वाले आरिफ (20 वर्ष) ने सुबह अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि सेक्टर 37 स्थित ब्रह्मपाल जाटव के मकान में पश्चिम बंगाल निवासी गणेश हलदर किराए पर रहता था. बीती रात गणेश हलदर ने मानसिक तनाव के चलते फांसी लगा ली.
150 साल पुराने 'फांसी-घर' को 63 साल से महिला मुजरिम की 'गर्दन' का इंतजार, जानिए क्या है कहानी
थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के सेक्टर 168 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले पश्चिम बंगाल के इंजीनियर अर्थ कुमार ने अपने फ्लैट में फांसी लगा ली. कुमार ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं बताया है. पुलिस तीनों मामले की जांच कर रही है.
(आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं है. अगर आपको सहारे की जरूरत है या आप किसी ऐसे शख्स को जानते हैं जिसे मदद की दरकार है तो कृपया अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के पास जाएं.)
हेल्पलाइन नंबर:
AASRA: 91-22-27546669 (24 घंटे उपलब्ध)
स्नेहा फाउंडेशन: 91-44-24640050 (24 घंटे उपलब्ध)
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ: 1860-2662-345 और 1800-2333-330 (24 घंटे उपलब्ध)
iCall: 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध: सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
एनजीओ: 18002094353 दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्ध)
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं