मुजम्मिल दुदुके
मुंबई:
मुंबई से एक और युवक के लापता होने की खबर है। मुजम्मिल दुदुके नाम का 26 साल का यह युवक रत्नागिरी के खेड़ का रहने वाला है। गायब होने के कुछ दिन पहले ही वह कतर से वापस आया था।
25 दिसंबर को कतर वापस जाने के लिए वह अपने छोटे भाई के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर आया था। उसे एयरपोर्ट के अंदर छोड़ छोटा भाई वापस घर चला गया, लेकिन दूसरे दिन जब वह कतर नहीं पहुंचा, तो वहां रह रहे बड़े भाई ने भारत में घर पर फोन किया।
सहार पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पर जब पुलिस ने एयरपोर्ट का सीसीटीवी खंगाला, तो मुजम्मिल उसी दिन एयरपोर्ट से बाहर निकलकर टैक्सी में बैठकर जाता हुआ दिखा, लेकिन उसके बाद से उसका कुछ भी पता नहीं है।
मुम्ब्रा में रहने वाले मुजम्मिल के ममेरे भाई अनस पारकर ने एनडीटीवी को बताया कि इतने दिनों से पुलिस उसके भाई को खोजने की कोई गंभीर कोशिश नहीं कर रही थी। अब ठाणे एटीएस ने पूछताछ शुरू की है।
हालांकि भाई ने मुजम्मिल के ISIS से प्रभावित होने से इंकार किया है, लेकिन मालवणी और कल्याण के लड़कों की खबर से उसके परिवार में डर जरूर समा गया है।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
मुंबई, आईएसआईएस, मुजम्मिल दुदुके, रत्नागिरी, युवक लापता, Mumbai, ISIS, Muzammil Duduke