विज्ञापन

कौन हैं मॉडल, एक्टर रिया अहीर, मुंबई पुलिस वैन के सामने अकेली डटी रहीं, प्रदर्शनकारियों को छुड़वाया

27 साल की मॉडल रिया अहीर ने यह सोचा भी नहीं होगा कि वह बुधवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में हुए विरोध-प्रदर्शन का खास चेहरा बन जाएंगी. सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है.

कौन हैं मॉडल, एक्टर रिया अहीर, मुंबई पुलिस वैन के सामने अकेली डटी रहीं, प्रदर्शनकारियों को छुड़वाया
मुंबई पुलिस की वैन अकेले रोकने वाली लड़की के बारे में जानें.
  • मुंबई में पुलिस वैन के सामने निडरता से खड़ी रिया यादव ने हिरासत में लिए गए छात्रों को रिहा करवा दिया
  • रिया यादव एक मॉडल, एक्टर और एंटरप्रेन्योर हैं जिनका अपना क्लोदिंग ब्रांड रियासत है
  • रिया यादव धार्मिक प्रवृत्ति की हैं और नियमित रूप से मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करती हैं
मुंबई:

दिल्ली के जंतर-मंतर के साथ मुंबई में भी छात्रों का विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान मुंबई पुलिस की वैन के सामने डटी रही. काफी कोशिश के बावजूद वह पीछे नहीं हटी. उसने पुलिस की वैन में मौजूद प्रदर्शनकारी छात्रों को आखिरकार रिहा करवा लिया. पुलिस वैन के सामने निडरता से खड़ी ये लड़की है कौन, उसके बारे में जानें सबकुछ.

Latest and Breaking News on NDTV

कौन हैं मुंबई पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर? 

मुंबई में पुलिस वैन के सामने निडरता से खड़ी लड़की का नाम रिया यादव है. वह एक एक्टर, मॉडल और एंटरप्रेन्योर हैं. रिया सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात खुलकर रखती हैं. एक एंटरप्रेन्योर के तौर वह हाथ से कपड़े भी बनाती हैं. उनका 'रियासत' (Rhiyasat) नाम का अपना एक क्लोदिंग ब्रांड है. रिया को डांस का भी बहुत शौक है. उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है, जिनमें उनका रीसेंट सॉन्ग 'दिलबरा' है, जो फरवरी 2025 में रिलीज हुआ था.

Latest and Breaking News on NDTV

ईश्वर में आस्था, इन दिनों इंटरनेट पर वायरल

रिया स्वभाव से धार्मिक हैं, ईश्वर में उनकी बहुत आस्था है. वह हर दिन मंदिरों में जाकर भगवान की पूजा-अर्चना करती हैं. रिया इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई हैं. छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है, जिसमें वह पुलिस वैन के सामने निडरता से खड़ी हैं. रिया ने अकेले ही पुलिस को वैन आगे ले जाने से रोक दिया. दरअसल इन वैन में प्रदर्शनकारी छात्र मौजूद थे, जिनको पुलिस ने हिरासत में लिया था. रिया ने अकेले ही पुलिस को इनको ले जाने से रोक दिया.

पुलिस वैन के सामने निडरता से हुईं खड़ी

27 साल की मॉडल रिया अहीर ने यह सोचा भी नहीं होगा कि वह बुधवार को शिवाजी पार्क में हुए विरोध-प्रदर्शन का खास चेहरा बन जाएंगी.
रिया दादर के कोहिनूर स्क्वायर से शिवाजी पार्क की तरफ जा रही थीं. तभी उन्होंने देखा कि पुलिस की एक वैन में हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी भरे हैं. वह तेजी से वैन की ओर बढ़ीं और उसके सामने खड़ी हो गईं. पुलिस के साथ उनकी तीखी बहस भी हुई. जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने उनसे कहा कि वे आगे जाकर इन लोगों को छोड़ देंगे, इस पर रिया ने कहा कि थोड़ना ही है तो अभी छोड़ो. वह पुलिस के सामने डटी रहीं. आखिरकार रिया की कोशिश रंग लाई और पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को छोड़ दिया. इस वीडियो के सामने आने के बाद रिया की जमकर तारीफ हो रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

प्रदर्शनकारियों को अकेले छुड़वाया

रिया का आरोप है कि पुलिस अपना काम जिम्मेदारी से नहीं कर रही है. अगर वह ऐसा नहीं करेंगे, तो हमें अपने साथी नागरिकों की जिम्मेदारी खुद उठानी होगी. रिया यादव ने मीडिया से कहा कि वह न तो दलित हैं, न ओबीसी और न ही उनके पिता किसान हैं. फिर भी वह छात्रों के लिए आवाज उठाएंगी, क्योंकि उनके साथ हुई मारपीट गलत थी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनको अपने समुदाय और संस्कृति पर बहुत गर्व है.

ये भी पढ़ें-'बेहतर भविष्य के लिए आई हूं...' CJP के विरोध प्रदर्शन में आई 13 साल की लड़की ने बताया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra News, Mumbai Protest, Student Protest, Mumbai Students, Social Media Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com