विज्ञापन

कटिहार, बेगूसराय, नालंदा... पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ बिहार के कई जिलों में फिर बवाल

बिहार के कई जिलों में आज भी पेपर लीक और जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन हो रहा है. कटिहार, बेगूसराय, नालंदा, शेखपुरा, मुंगेर सहित कई जिलों से छात्रों से प्रदर्शन की खबरें सामने आई है.

कटिहार, बेगूसराय, नालंदा... पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ बिहार के कई जिलों में फिर बवाल
बिहार के कई जिलों में आज छात्रों का विरोध-प्रदर्शन हो रहा है.
NDTV
  • NEET पेपर लीक और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बिहार के कई जिलों में आज फिर बवाल हो रहा है.
  • कटिहार, बेगसराय, मुंगेर, शेखपुरा, नालंदा में बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतर आए हैं.
  • कटिहार और बेगूसराय में पथराव की घटना भी हुई. इस दौरान पुलिस ने आंदोलनकारियों को खदेड़ा.
पटना:

Bihar Student Protest Over Paper Leak: NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बिहार के कई जिलों में आज फिर से भारी बवाल की खबरें सामने आ रही है. बुधवार को राजधानी पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन देखने को मिला था. प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले भी दागे गए थे. आज पटना में तो माहौल शांत है. लेकिन बेगूसराय, कटिहार, नालंदा, शेखपुरा सहित कई जिलों में छात्रों का प्रदर्शन हो रहा है. कटिहार में प्रदर्शन उग्र भी हुआ. जहां कलेक्ट्रेट में जुटे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया. 

कटिहार समाहरणालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

कटिहार समहरणालय में छात्रों ने उग्र प्रदर्शन के दौरान किया पत्थरबाजी, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज करना पड़ा. कटिहार में नगर भवन से यह प्रदर्शन निकाला था और बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा के साथ यह प्रदर्शन समाहरणालय तक पहुंचा था, लेकिन अचानक भीड़ उग्र हो गया और समाहरणालय के मुख्य द्वार को तोड़ने की कोशिश की.

इस दौरान पुलिस को भी बल प्रयोग करना पड़ा है. ऐसे में प्रदर्शन करने आए छात्र-छात्राएं और उग्र हो उठे. और पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी की. जिला अधिकारी ने पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच का आदेश दिया है.

बेगूसराय की सड़कों पर दिखा छात्रों का भारी जुलूस

नीट पेपर लीक और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को बेगूसराय में छात्रों का जबरदस्त गुस्सा देखने को मिला. ऐतिहासिक जी.डी. कॉलेज से शुरू हुआ हजारों छात्रों का जुलूस शहर की मुख्य सड़कों से होता हुआ सीधे समाहर्ता डीएम कार्यालय पहुंचा और विशाल प्रदर्शन में बदल गया.

बेगूसराय में प्रदर्शन करते छात्र.

बेगूसराय में प्रदर्शन करते छात्र.

​हाथों में झंडे और तख्तियां लिए प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. छात्रों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तुरंत इस्तीफे की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि जब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, यह आंदोलन थमने वाला नहीं है.

हाथों में बैनर-पोस्टर लिए सड़कों पर उतरे छात्र

हजारों की संख्या में छात्र और वाम दलों से जुड़े विभिन्न छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस निकाला और वह जुलूस डीएम ऑफिस पर पहुंचकर विशाल प्रदर्शन में तब्दील हो गया . आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि हजारों की संख्या में छात्र और वाम दलों के छात्र संगठन हाथों में झंडा लिए डीएम ऑफिस का विरोध प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. 

दंगा निरोधी दस्ते के जवान दिखे मुस्तैद

आंदोलनकारी के हिंसक रूप की आशंका को देखते हुए सैकड़ों की संख्या में दंगा निरोधी पुलिस बल को सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे के नेतृत्व में डीएम ऑफिस में तैनात किया गया है. आंदोलनकारी नेताओं ने कहा कि नीट पेपर लीक की वजह से छात्रों का भविष्य अंधकार में हो गया है, दो दर्जन छात्र आत्महत्या की है लेकिन मोदी सरकार पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है. 

विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैद दिखे जवान.

विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैद दिखे जवान.
Photo Credit: NDTV

जंतर-मंतर पर जब छात्र संगठन अपनी मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे तो उन पर लाठीचार्ज किया गया. लेकिन जो नीट पेपर लीक हुआ उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, आंदोलनकारी लोगों की मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का अविलंब इस्तीफा लिया जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए नहीं तो यह आंदोलन लगातार चलता रहेगा. 

शेखपुरा में भी जोरदार विरोध-प्रदर्शन

शेखपुरा में भी सैकड़ों प्रदर्शनकारी छात्रों ने सड़कों पर उतरकर जोरदार विरोध मार्च निकाला. छात्रों ने केंद्र सरकार की जवाबदेही तय करते हुए शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग की. छात्रों ने मांग की है कि सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता लाई जाए और पेपर लीक कराने वाले माफियाओं पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो. मुंगेर में भी छात्रों ने सड़कों पर उतर पर विरोध-प्रदर्शन किया है. यहां भी पुलिस की भारी मुस्तैदी नजर आई. 

मुंगेर में लॉ-ऑर्डर बनाए रखने के लिए सड़कों पर पुलिस के जवान.

मुंगेर में लॉ-ऑर्डर बनाए रखने के लिए सड़कों पर पुलिस के जवान.
Photo Credit: NDTV

पुलिस द्वारा छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज की निष्पक्ष जाँच हो और दोषी अधिकारियों पर सख्त एक्शन लिया जाए. छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्रदर्शन को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई थी. छात्रों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि उनकी माँगें जल्द पूरी नहीं की गईं और निष्पक्ष जाँच नहीं हुई, तो वे इस आंदोलन को और उग्र रूप देंगे.

बिहारशरीफ में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

दिल्ली में छात्र आंदोलन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज, छात्राओं के साथ बदसलूकी और नीट पेपर लीक मामले को लेकर नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के हॉस्पिटल चौक पर छात्रों ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में शामिल छात्र-छात्राओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा व्यवस्था और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की. इस दौरान "धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो" सहित कई नारे लगाए गए. 

यह भी पढ़ें - IPS संकेत कुमार VIDEO: 'पीछे हटे तो नौकरी लायक नहीं छोड़ूंगा', AISA प्रदर्शन में पुलिस को पटना SP की वार्निंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET Paper Leak, Neet Paper Leak Protest, CJP Protest, Bihar Student Protest, Student Protests
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com