विज्ञापन

पेपर लीक प्रोटेस्ट के बीच आरक्षण को लेकर भड़का NEET छात्र का गुस्सा- VIDEO

नीट-यूजी पेपर लीक को लेकर चल रहे आंदोलन के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए NDTV के एक कार्यक्रम में NEET छात्र हर्ष दुबे शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि अक्सर असली उम्मीदवारों की बात सुनी ही नहीं जाती है.

रिजर्वेशन कॉलेज लेवल पर भी है और स्टेट लेवल पर भी है: हर्ष

"कोई रिजर्वेशन पर बात क्यों नहीं करता है?मेरे साथ पढ़ने वालों के अस्पताल चलते हैं, उनके बच्चे आधे-आधे नंबर लाकर हमारे साथ पढ़ रहे हैं... " NDTV के साथ बातचीत के दौरान NEET की तैयारी कर रहे हर्ष दुबे ने ये तीखा सवाल किया. ये सवाल उन्होंने उन लोगों से किया जो नीट-यूजी पेपर लीक को लेकर आंदोलन कर रहा हैं, ये सवाल उन्होंने विपक्ष से भी किया. NDTV के शो में आए हर्ष दुबे नीट-यूजी पेपर लीक प्रोटेस्ट को लेकर चल रही एक बहस में शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने गुस्से में अपना आपा खो दिया और रिजर्वेशन का मुद्दा जोरो से उठाया. हर्ष दुबे ने सवाल उठाया कि क्या NEET पेपर लीक को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शनों से कोई सार्थक सुधार हो पाएगा. रिजर्वेशन पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि कोई रिजर्वेशन पर बात क्यों नहीं करता है? इस मुद्दे पर कोई चैनल न कोई विपक्ष बात करता है.

"रिजर्वेशन पर बात कब की जाएगी"

हर्ष गुस्से में अचानक से अपनी कुर्सी से उठ गए. उन्होंने कहा,  "मेरे साथ पढ़ने वालों के अस्पताल चलते हैं, उनके बच्चे आधे-आधे नंबर लाकर हमारे साथ पढ़ रहे हैं. चार साल से ऐसा हो रहा है, लेकिन सुनता कौन है? रिजर्वेशन पर बात कब की जाएगी, कोई ये बात दो बस. रिजर्वेशन स्टेट लेवल पर भी है"

हर लेवल पर है रिजर्वेशन

हर्ष ने आगे कहा, "एक यूपी का बच्चा 560 में दाखिला पाएगा, वहीं एक मध्य प्रदेश का बच्चा 540 में दाखिला पा लेगा. ऐसा क्यों, मेरे जो नंबर आए हैं, उसपर एमी में सिलेक्शन हुआ है. आप कहां-कहां पर रिजर्वेशन देंगे. आप कास्ट लेवल पर रिजर्वेशन दे रहे हैं. आप कॉलेज लेवल पर रिजर्वेशन दे रहे हैं. ये ऑल इंडिया का एग्जाम है, हर बच्चे को एक ही नंबर पर कॉलेज मिलना चाहिए. लेकिन ऐसा होता नहीं है. इस बारे में कौन बात कर रहे है, आंदोलन करने वाले ? नेता राहुल गांधी? इस पर बात क्यों नहीं कर रहे हैं, एक सामान्य वर्ग के परिवार का ही बच्चा ही सुसाइड करता है. क्योंकि उसके पास कोई बैकअप नहीं होता है.

ये भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट में भड़की हिंसा का नया VIDEO, ACP को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET-UG Paper Leak, Jantar Mantar Cjp Protest, NEET Paper Leak, NEET Student
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com