विज्ञापन
This Article is From Jul 05, 2017

शिवसेना पार्षदों ने BMC के सदन में की पीएम मोदी के खिलाफ़ अभद्र नारेबाजी, बीजेपी पार्षद को पीटा

समारोह तब विवादित हुआ जब सदन में शिवसेना पार्षदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र नारेबाज़ी की.

शिवसेना पार्षदों ने BMC के सदन में की पीएम मोदी के खिलाफ़ अभद्र नारेबाजी, बीजेपी पार्षद को पीटा
उद्धव ठाकरे ने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी होने से इनकार किया है.
  • बीजेपी के एक नेता ने कहा कि ऐसा बर्ताव शिवसेना की मानसिकता बताता है
  • विरोधी दल के पार्षद की पिटाई से शिवसेना ने माहौल ख़राब कर दिया है
  • शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है कि मुझे पता नहीं तो मैं क्या बोलूं
मुंबई से प्रसाद काथे और सोहित मिश्रा की रिपोर्ट : BMC में बुधवार को वह हुआ जिसकी उम्मीद नहीं थी. शिवसेना पार्षदों ने सदन में आयोजित सरकारी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अभद्र नारेबाजी की. गौरतलब है कि यह तब हुआ जब शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे सदन में मौजूद थे. वैसे बुधवार को BMC में मौका कुछ और था. BMC को GST से हुए वित्तीय नुकसान की भरपाई देने के लिए BJP ने यहां कार्यक्रम का आयोजन किया था ताकि वो जता सके कि BMC की वित्तीय नब्ज उसके हाथ है. लेकिन शिवसेना ने यह होने न दिया. समारोह तब विवादित हुआ जब सदन में शिवसेना पार्षदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र नारेबाज़ी की. विवाद और बढ़ा जब शिवसेना पार्षदों ने BJP पार्षद पर हाथ छोड़ा. बीजेपी पार्षद मकरंद नार्वेकर ने मीडिया को अपनी दायीं बाजू दिखाते हुए दावा किया कि शिवसेना पार्षदों ने उनकी पिटाई की.

नार्वेकर ने कहा कि शिवसेना पार्षदों ने जो किया उस से उनकी मानसिकता झलकती है. पिटाई की वारदात पर पुलिस शिकायत करने के लिए बीजेपी ने महानगरपालिका प्रशासन से जहां मारपिटाई हुई उस इलाके में लगे सीसीटीवी का फुटेज मांगा है. इस बीच बीजेपी के BMC में नेता मनोज कोटक ने कहा है कि ऐसा बर्ताव शिवसेना की मानसिकता बताता है.

बीजेपी की लड़ाई इस तरह की ताकतों से जारी रहेगी. वैसे तो BJP और शिवसेना BMC में एक दूसरे की चूक पकड़ने का कोई मौक़ा नहीं छोड़ते. लेकिन विरोधी दल के पार्षद की पिटाई से शिवसेना ने माहौल ख़राब कर दिया है. चौंकानेवाली बात है कि शिवसेना आलाकमान इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ले रही. शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है कि मुझे पता नहीं तो मैं क्या बोलूं? जानकारी लेकर अपनी प्रतिक्रिया दूंगा. वारदात के बाद हुई प्रेस कांफ्रेंस में उद्धव ठाकरे ने यह प्रतिक्रिया दी है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shiv Sena Corporators, BJP Corporator Beaten Up, Shiv Sena, BMC Headquarters, Makarand Narvekar, GST Event
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com