विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2017

फिल्मी दृश्य में राष्ट्रगान के दौरान खड़े न होने पर बुजुर्ग की पिटाई

फिल्मी दृश्य में राष्ट्रगान के दौरान खड़े न होने पर बुजुर्ग की पिटाई
प्रतीकात्मक फोटो
मुंबई: सिनेमाघर में फिल्म के प्रदर्शन दौरान मुंबई में राष्ट्रगान बजने के दौरान खड़े न होने पर 59 साल के एक शख्स की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी. पुलिस ने कहा कि ये घटना बुधवार शाम उपनगरीय गोरेगांव इलाके में एक सिनेमाघर में हुई. अमलराज दासन नाम के शख्स फिल्म 'दंगल' देखने थियेटर गए थे. इस दौरान फिल्म के एक दृश्य में राष्ट्रगान बजने पर खड़े न होने पर एक शख्स ने उनके चेहरे पर घूंसा मार दिया.

फिल्म के इस दृश्य के दौरान महावीर फोगाट (आमिर खान का किरदार) की बेटी के स्वर्ण जीतने पर राष्ट्रगान बजाया जा रहा था. आरोपी की पहचान शिरीष मधुकर के तौर पर की गई. पुलिस के मुताबिक मामला दर्ज कर जांच जारी है.

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई, गोरेगांव, सिनेमाघर, अमलराज दासन, दंगल, राष्ट्रगान, Mumbai, Goregaon, Cinema Hall, Amalraj Dasan, Dangal, National Anthem
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com