विज्ञापन
This Article is From Nov 03, 2019

मुंबई: पुलिस ने डांस बार पर मारा छापा, 22 लोग गिरफ्तार, 90 हजार रुपये कैश बरामद

पुलिस ने इस मामले में 22 लोगों को गिरफ्तार किया है, उनके खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

Also Read in
मुंबई: पुलिस ने डांस बार पर मारा छापा, 22 लोग गिरफ्तार, 90 हजार रुपये कैश बरामद
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • डांस बार पर छापा मारकर 14 ग्राहकों सहित 22 लोगों को गिरफ्तार किया
  • काका बार एवं रेस्तरां में अकसर पुलिस के 'मुखबिर' जाते थे
  • कहा, ‘हमें वहां नियमों की अवहेलना की सूचना मिली थी
मुंबई:

मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) ने शनिवार को मलाड में स्थित एक डांस बार में छापा मारकर 14 ग्राहकों सहित 22 लोगों को गिरफ्तार किया. एक पुलिस अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मलाड पूर्व के पोद्दार रोड स्थित काका बार एवं रेस्तरां में छापा मारा गया. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बार में सुबह-सुबह छापा मारा, उस वक्त डांस फ्लोर पर 10 बार गर्ल डांस कर रही थीं. 

बहन का अश्लील VIDEO बनाकर प्रेमी को भेजा, भंडाफोड़ होने पर...

एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि यह बार 'खबरी अड्डा' के तौर पर जाना जाता था. बार के मालिकों का मानना था कि इस पर पुलिस का छापा नहीं पड़ेगा. साथ ही अधिकारी ने बताया कि हमें जानकारी मिली थी कि बार में नियमों का उल्लंघन हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने वहां पर छापा मारा था. इस दौरान 14 ग्राहकों सहित 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं 10 पीड़ितों को बचाया गया है. वेटर, सुपरवाइजर, कैशियर और मैनेजर को भी गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा वहां से 93,930 रुपये कैश बरामद किए गए हैं. 

नाराज प्रेमी को मनाने के लिए महिला ने अपनी बहन का न्यूड वीडियो बनाया और फिर...

अधिकारी ने बताया, आईपीसी की धारा 294, 114, 34 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

VIDEO : मदद मांगने के लिए पुलिस थाने पहुंची महिला की हत्या

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Police, Bar Dancer, Mumbai Crime Branch
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com