फाइल फोटो
मुंबई:
स्पाइस जेट की मुंबई-मैंगलोर की एक उड़ान रद्द होने के बाद शुक्रवार सुबह यात्रियों ने जोरदार हंगामा किया. उड़ान रद्द होने के कारण 178 यात्री फंसे रह गए थे. स्पाइस जेट के एक प्रवक्ता ने बताया कि उड़ान संख्या एसजी-479 सुबह 8.55 बजे उड़ान भरने वाली थी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण उसे रद्द करना पड़ा.
उड़ान रद्द होने पर यात्रियों ने काफी नाराजगी जताई, जिसके बाद कई यात्रियों को मैंगलोर जाने वाली अन्य उड़ानों के जरिए भेजा गया. कुछ यात्रियों ने टिकट के पैसे वापस ले लिए, जबकि कुछ अन्य शनिवार की उड़ान में सवार होने के लिए तैयार हो गए.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं