विज्ञापन

हाय रे उमस भरी गर्मी, मुंबई वालों की उड़ी नींद, तकिया-चादर लेकर समुद्र किनारे सो रहे लोग

समुद्र किनारे तेज और ठंडी हवाएं चलती हैं, गर्मी के मौसम में राहत पाने के लिए मुंबई के झुग्गीवाले बीच पर आकर सो जाते हैं, ताकि तपन से बचा जा सके और सुकून की नींद आए. 

हाय रे उमस भरी गर्मी, मुंबई वालों की उड़ी नींद, तकिया-चादर लेकर समुद्र किनारे सो रहे लोग
गर्मी से बचने का जुगाड़.
  • मुंबई की गर्मी की वजह से झुग्गी में रहने वाले लोग समुद्र किनारे सोने को मजबूर हैं
  • झुग्गी बस्तियों और सड़क पर रहने वाले लोग दिन-रात गर्मी से रेशान हो रहे हैं
  • गर्मी से राहत पाने के लिए वर्सोवा बीच पर बड़ी संख्या में लोग रेत पर चादर बिछाकर सोते हुए दिखे
मुंबई:

जून का लगभग आधा महीना बीतने के बाद भी मुंबई में जमकर गर्मी पड़ रही है. 33 डिग्री वाले पारे से लोगों का बुरा हाल है. दिन में उमस रहती है और रात में भी गर्मी से सुकून नहीं मिल पा रहा. गर्मी और उमस से लोगों का बुरा हाल है. खास तौर पर परेशानी हो रही है झुग्गी बस्ती और सड़क पर रहने वाले लोगों को. दिन में उनको गर्मी की तपन और उमस झेलनी पड़ती है और रात में भी गर्मी झेलनी पड़ती है. अब इंतजार है तो बस मॉनसून का, ताकि बारिश से गर्मी कुछ कम हो सके. हालांकि इस बीच मुंबई के लोगों ने गर्मी से बचने का बढ़िया जुगाड़ ढूंढ निकाला है.

गर्मी से बचने के लिए बीच पर सो रहे लोग

गर्मी से बचने और ठंडक वाली नींद के लिए लोग समुद्र के बीच पर हर शाम तकिया और चादर लेकर पहुंच जाते हैं. एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग वर्सोवा बीच के किनारे सोते हुए देखे जा सकते हैं. अपनी-अपनी चादर बिछाए लोग रेत पर सोते दिखाई दिए. कुछ लोग बिना चादर के ही रेत पर लेटे हुए थे. बीच पर सोने वालों में ज्यादातर पुरुष हैं. हीट को बीच करने का मुंबई वालों ने बढ़िया जुगाड़ निकाला है.

झुग्गी के रहने वाले एक युवक ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा कि गर्मी लगती है इसीलिए वे लोग बीच पर सोते हैं. यहां समुद्र का किनारा होने की वजह से ठंडी हवा चलती है. उसने कहा कि गर्मी होने पर सभी लोग बीच पर ही सोते हैं. लेकिन जब बारिश का मौसम होता है तो कोई भी यहां नहीं सोता. जब वह युवक ये बात बता रहा था तब तेज हवा चल रही थी. तेज हवा का साउंड माइक में सुनाई दे रहा है. 

मुंबईवालों ने ढूंढा सुकून की नींद का जुगाड़

दरअसल समुद्र किनारे तेज और ठंडी हवाएं चलती हैं, गर्मी के मौसम में राहत पाने के लिए मुंबई के झुग्गीवाले बीच पर आकर सो जाते हैं, ताकि तपन से बचा जा सके और सुकून की नींद आए. एक्सपर्ट्स का कहना है कि गर्मी में सोना हेल्थ के लिए जोखिम भरा हो सकता है. रात के समय अगर शरीर को पर्याप्त ठंडक नहीं मिलती, तो हीट स्ट्रेस का खतरा बढ़ता है. सबसे ज्यादा खतरा बाहर काम करने वालों, बच्चों और बुजुर्गों को रहता है.  

ये भी पढ़ें-दिल्ली NCR में 2 दिन आंधी, बारिश, 10 राज्यों में मौसम मचाएगा तूफान, जानें कहां-कहां बरसेंगे बदरा

लेखक के बारे में
img
श्वेता गुप्ता
चीफ़ सब-एडिटर
उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर कासगंज से निकलकर जयपुर की एमिटी यूनिवर्सिटी से पत्रिकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया. पिछले 12 सालों से बतौर पत्रकार काम कर... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharahtra News, Heatwave, Mumbai Heatwave Temperatures, Mumbai Heat Stroke, Mumbai Beach
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com