विज्ञापन
This Article is From Nov 04, 2018

शाहरुख खान ने रखी थी बर्थडे पार्टी, बज रहा था तेज म्यूजिक और अचानक पहुंच गई पुलिस, फिर...

जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए शाहरुख ने मुंबई के एक रेस्तरां में पार्टी रखी थी. इस पार्टी में शाहरुख खान के करीबी दोस्त तो पहुंचे ही. साथ ही पुलिस भी पहुंच गई.

शाहरुख खान ने रखी थी बर्थडे पार्टी, बज रहा था तेज म्यूजिक और अचानक पहुंच गई पुलिस, फिर...
नियमों के उल्लंघन की वजह से पुलिस ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पार्टी रुकवा दी.
मुंबई: बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का 2 नवंबर को 53वां जन्मदिन था. जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए उन्होंने शनिवार को मुंबई के एक रेस्तरां में पार्टी रखी थी. इस पार्टी में शाहरुख खान के करीबी दोस्त तो पहुंचे ही. साथ ही पुलिस भी पहुंच गई. दरअसल,  मुम्बई में रात 1 बजे के बाद रेस्तरां चालू नहीं रह सकते, लेकिन शाहरुख खान की पार्टी इसके बाद भी जारी थी और तेज आवाज में म्यूजिक बज रहा था. मुंबई पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो वह रेस्तरां में पहुंच गई और शाहरुख खान की पार्टी को रुकवा दिया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुम्बई में रात एक बजे के बाद रेस्तरां चालू नहीं रह सकते, लेकिन पार्टी इसके बाद भी जारी थी. खान ने बांद्रा स्थित रेस्तरां में अपने 53वें जन्मिदन की पार्टी में अपने करीबी मित्रों को बुलाया था.

वीरेंद्र सहवाग ने इस रोचक अंदाज में दी 'बॉलीवुड किंग' शाहरुख खान को बर्थडे की बधाई...

अधिकारी ने दावा किया कि जब पुलिस वहां पहुंची तो तेज आवाज में संगीत बज रहा था. इसके बाद पार्टी रुकवा दी गई. हालांकि कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है. आपको बता दें कि शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 53वां जन्मदिन मनाया. जन्मदिन के मौके पर उनके घर 'मन्नत' के बाहर प्रशंसकों की खासी भीड़ जमा हो गई. शाहरुख ने अपने बंगले मन्नत की बालकनी में आकर अपने फैन्स का अभिवादन हाथ हिलाकर किया, जहां सैकड़ों की संख्या में उनके फैन्स देर रात उनकी एक झलक पाने के लिए इंतजार कर रहे थे. शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर एक कोलाज तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसमें उनकी पत्नी गौरी खान उन्हें केक खिलाती दिखीं और मन्नत के बाहर शाहरुख प्रशंसकों को धन्यवाद करते हुए दिखाई दिए. (इनपुट- भाषा से भी)

रोमांस के किंग कभी कहलाते थे 'विलेन', शाहरुख खान से जुड़ी 5 खास बातें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan Birthday, Shah Rukh Khan Birthday Party
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com