बॉलीवुड के किंग खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किंग' को लेकर के उनके फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. अब फिल्म किंग के नए पावर पैक्ड पोस्टर ने माहौल को गर्म कर दिया है. इस पोस्टर में शाहरुख खान का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है, इस फिल्म में उनका लुक पिछले काफी किरदारों से अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं. पोस्टर में एक्शन, इंटेंसिटी और रोमांस की झलक देखने मिल रही है. इस एक्शन इंटीरियनर के नए पोस्टर में होठों में गुलाब दबाएं और आंखों में आग लिए शाहरुख खान बिल्कुल ही अलग और जबरदस्त अवतार ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है.
नए पोस्टर में दिखा शाहरुख का दमदार अवतार
फिल्म 'किंग के नए पोस्टर में शाहरुख खान का लुक काफी पावरफुल नजर आ रहा है. उनके एक्सप्रेशन और एक अलग ही अंदाज के साथ उनका हावभाव उनके किरदार के सस्पेंस और आक्रामक अंदाज की ओर इशारा करती है. वहीं, होठों में दबा गुलाब इस लुक में रोमांस के साथ ही स्टाइल का अलग रंग जोड़ता है. इस पोस्टर में एक्शन के साथ ही शाहरुख का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है जो उनके फिल्म के किरदार को लेकर कई सवाल भी खड़े करता है. यही वजह है कि फैंस फिल्म की कहानी और उनके किरदार के बारे में जानने के लिए ज्यादा एक्साइटेड हैं.
सिद्धार्थ आनंद के साथ फिर दिखेगा एक्शन का तड़का
फिल्म 'किंग' का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं. इससे पहले भी वो शाहरुख खान के साथ फिल्म 'पठान' में काम कर चुके हैं. ऐसे में दोनों की जोड़ी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखना दर्शकों के लिए खास होने वाला है. रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मरफ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा प्रोड्यूस की गई है.
क्रिसमस 2026 पर सिनेमाघरों में आएगी ‘किंग'
शाहरुख खान की फिल्म किंग 24 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. रिलीज से पहले आए इस नए पोस्टर ने फिल्म को लेकर के लोगों के बीच फिर से चर्चाएं तेज हो रही हैं. अब फैंस को इंतजार है फिल्म के टीजर, ट्रेलर और कहानी से जुड़ी दूसरी इंफॉर्मेशन का, शाहरुख का यह नया अवतार बड़े पर्दे पर कितना धमाल मचाता है, यह तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा.
शाहरुख द्वारा रिलीज़ किए गए नए पोस्टर में किंग की लार्जर देन लाइफ अपील महसूस की जा सकती है. यह पोस्टर फैंस को एक और वजह दे रहा है कि क्यों वे सुपरस्टार के नए अवतार को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं