बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक शाहरुख खान और गौरी खान की प्रेम कहानी अक्सर चर्चा में रहती है. हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि अपने रिश्ते के शुरुआती दिनों में शाहरुख गौरी को लेकर बेहद पजेसिव थे. इस बात का खुलासा खुद अभिनेता ने एक इंटरव्यू में किया था. जब शाहरुख और गौरी टीवी शो 'रोंदेवू विद सिमी ग्रेवाल' में पहुंचे थे, तब शो की होस्ट और अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने उनके रिश्ते के शुरुआती दौर को लेकर बातचीत की थी.
इस दौरान शाहरुख खान ने माना था कि वह एक पजेसिव प्रेमी थे. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि वह पजेसिव थे. उन्होंने यह भी बताया था कि वह गौरी को खुले बाल रखने या सफेद शर्ट पहनने की इजाजत नहीं देते थे. शाहरुख ने कहा था, मैं बहुत पजेसिव था. मैं बहुत इनसिक्योर था. मैंने गौरी से कहा कि अगर तुम मेरी गर्लफ्रेंड हो, तो तुम्हें खुले बाल रखने या सफेद शर्ट पहनने की इजाजत नहीं है." शाहरुख खान की इस बात पर गौरी खान ने कहा था कि अगर आपने अपना व्यवहार नहीं बदला होता, तो वह उन्हें छोड़ देतीं. पुरानी यादों का जिक्र करते हुए गौरी ने कहा था, "बॉयफ्रेंड के तौर पर शाहरुख खान बहुत परेशान करने वाले थे. उनकी सोच ठीक नहीं थी, ऐसे में मैंने उनसे साफ कह दिया था कि अगर उन्होंने खुद को नहीं बदला, तो मैं उन्हें दोबारा कभी नहीं मिलूंगी."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

अगर उनकी लव स्टोरी की बात करें, तो साल 1984 में 18 साल के शाहरुख खान की मुलाकात दिल्ली में एक दोस्त की पार्टी में 14 साल की गौरी से हुई थी. शुरुआत में शाहरुख उनके सामने काफी शर्मीले और घबराए हुए रहते थे, लेकिन धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए. उनके रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव आए और एक समय ऐसा भी आया, जब दोनों अलग हो गए थे. हालांकि, बाद में उन्होंने अपने रिश्ते को फिर से संभाला और साथ रहने का फैसला किया.
यह भी पढ़ें: पंचायत 5 से पहले आ रही विधायक जी की फिल्म, ट्रेलर में दिखा वही रौबदार अंदाज लोग बोले फायर है फायर
कई चुनौतियों का सामना करने के बाद शाहरुख और गौरी ने 25 अक्टूबर 1991 को शादी कर ली. उनकी शादी में दोनों धर्मों का सम्मान करते हुए हिंदू रीति-रिवाजों के साथ निकाह समारोह भी आयोजित किया गया था. शाहरुख और गौरी तीन बच्चों के माता-पिता हैं. उनके बेटे आर्यन खान का जन्म 1997 में, बेटी सुहाना खान का जन्म 2000 में और छोटे बेटे अबराम खान का जन्म 2013 में हुआ.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं