विज्ञापन
This Article is From Aug 06, 2016

मुंबई है भारत का सबसे महंगा शहर, जानिए कौन सा शहर है सबसे सस्‍ता

मुंबई है भारत का सबसे महंगा शहर, जानिए कौन सा शहर है सबसे सस्‍ता
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
  • विश्व में यात्रा के लिए हनोई के बाद मुंबई दूसरा सबसे कम खर्चीला शहर है
  • यात्रा के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे महंगा शहर US का न्यूयॉर्क है
  • द. अफ्रीका का केपटाउन वैश्विक स्तर पर तीसरा सबसे कम खर्चीला शहर है
मुंबई: भारतीय पर्यटकों के लिए मुंबई देश का सबसे महंगा शहर है लेकिन विश्व में यह दुनिया में उनके लिए दूसरा सबसे कम महंगा शहर है. ट्रिप एडवाइजर के छठे ट्रिपइंडेक्स सिटीज के अनुसार देश की आर्थिक राजधानी मुंबई भारत में सबसे महंगा शहर है. हालांकि विश्व में यात्रा के लिए हनोई के बाद यह दूसरे सबसे कम खर्चीला शहर है.

रिपोर्ट के अनुसार भारतीयों की तीन दिन की यात्रा के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे महंगा शहर अमेरिका का न्यूयॉर्क है जहां इसका खर्च करीब 1,24,201 रुपये आएगा. यह मुंबई के मुकाबले तीन गुना अधिक है. दक्षिण अफ्रीका का केपटाउन वैश्विक स्तर पर तीसरा सबसे कम खर्चीला शहर है.

इसके बाद मलेशिया के क्वालालंपुर, थाइलैंड के बैंकॉक और रूस के मॉस्को का नंबर आता है. इस अध्ययन में एक चार सितारा होटल में तीन रात रुकने, शहर की तीन महत्वपूर्ण जगह घूमने, हर दिन के दोपहर के खाने, टैक्सी और रात के खाने इत्यादि का खर्च जोड़कर आकलन किया गया है. भारत में घूमने के लिए सबसे सस्ता शहर पुणे है जहां इस सबका खर्च 26,595 रुपये बैठता है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई, देश का सबसे महंगा शहर, ट्रिप एडवाइजर, ट्रिपइंडेक्स सिटीज, देश की आर्थिक राजधानी, हनोई, Mumbai, Most Expensive City, Financial Capital Of India, Second Least Expensive Destination, Hanoi, TripAdvisor, Annual TripIndex Cities
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com