विज्ञापन
This Article is From Aug 01, 2016

मुंबई में मोनोरेल खंभे पर ही फंसी, तकनीकी खराबी की वजह से हुआ हादसा

मुंबई में मोनोरेल खंभे पर ही फंसी, तकनीकी खराबी की वजह से हुआ हादसा
खंभे पर फंसी मोनोरेल
  • भक्ति पार्क के करीब मोनोरेल खंभे पर ही फंस गई
  • तकनीकी खराबी की वजह से हुआ हादसा
  • लगभग 16 हजार मुसाफिर मोनो रेल का इस्तेमाल करते हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: मुंबई में देश की पहली मोनोरेल और मुश्किलों का सफर खत्म होता नहीं दिख रहा। सोमवार को सुबह-सुबह भक्ति पार्क के करीब मोनोरेल खंभे पर ही फंस गई।

प्रशासन का कहना है कि तकनीकी खराबी की वजह से यह हादसे हुआ। पिछले साल भी बिजली आपूर्ति रुक जाने की वजह से मुंबई की मोनोरेल सेवा करीब तीन घंटे तक बाधित रही थी। वडाला इलाके में भक्ति पार्क के पास ही ट्रेन कैप्टन सहित 11 मुसाफिर उसमें फंस गए थे जिन्हें क्रेन की मदद से निकाला गया था।

लगभग 16 हजार मुसाफिर मोनो रेल का इस्तेमाल करते हैं। मोनो रेल प्रशासन का कहना है कि जल्द ही सेवा बहाल कर ली जाएगी।

वहीं आज कल्याण से मुंबई 9.46 की लोकल पटरी से उतर गई। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। सेंट्रल लाइन पर यातायात आधे घंटे की देरी से चल रहा है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई, मोनोरेल, Mumbai, Monorail
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com