विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2016

मुंबई : किडनी रैकेट में शामिल हीरानंदानी अस्पताल के 5 डॉक्टर गिरफ्तार

मुंबई : किडनी रैकेट में शामिल हीरानंदानी अस्पताल के 5 डॉक्टर गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो
  • आरोपियों में अस्पताल के सीईओ और मेडिकल डायरेक्टर भी
  • फर्जी दस्तावेजों से नकली रिश्तेदार बनाकर करा रहे थे किडनी प्रत्यारोपण
  • किडनी ट्रांसप्लांट के बदले में 25 से 30 लाख रुपये लेता था सरगना
मुंबई: मुंबई में अब तक के सबसे बड़े किडनी रैकेट में पुलिस ने हीरानंदानी अस्पताल के 5 डॉक्टरों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार डॉक्टरों में अस्पताल के सीईओ और मेडिकल डायरेक्टर भी शामिल हैं.

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नकली रिश्तेदार बनाकर चल रहे इस किडनी रैकेट में अब तक 12 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं. पुलिस ने मामले में मानव अंग प्रत्यार्पण कानून 1994 के तहत मामला दर्ज किया है. मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी बिजेंद्र बिसेन इसके पहले साल 2007 में भी गिरफ्तार हो चुका है.

किडनी डोनर ने सामाजिक संस्था के साथ किया पर्दाफाश
पता चला है कि किडनी रैकेट का सरगना एक किडनी ट्रांसप्लांट के बदले में 25 से 30 लाख रुपये लेता था. किडनी देने वाले को कुछ हजार रुपये देकर ही चुप करा दिया जाता था. ऐसे ही एक किडनी डोनर ने एक सामाजिक संस्था के साथ मिलकर पिछले महीने तब छापा मारकर इस रैकेट का भंडाफोड़ करवाया जब डॉक्टर एक किडनी ट्रांसप्लांट करने ही वाले थे. छापे में पता चला था कि जिस महिला को मरीज की पत्नी बताकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था वह उसकी पत्नी नहीं थी.

अभी तक की जांच में इस किडनी रैकेट के तार मुंबई के साथ-साथ गुजरात और राजस्थान तक जुड़े हुए हैं. आरोप है कि अभी तक इसी तरह से फर्जीवाड़ा कर यह गिरोह 50 के करीब किडनी का ट्रांसप्लांट करवा चुका है. हालांकि अभी तक 4 केस ही सामने आए हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई, किडनी रैकेट, हीरानंदानी अस्पताल, 5 डॉक्टर गिरफ्तार, Mumbai, Kidney Racket, Hiranandani Hospital, 5 Doctors Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com