विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2017

मुंबई कमला मिल्स कंपाउंड अग्निकांड : हेमा मालिनी ने बढ़ती आबादी पर फोड़ा ठीकरा और कहा यह...

हेमा ने कहा, जनसंख्या पर कुछ रोक लगाई जानी चाहिए. सबसे पहले, सभी शहरों में कुछ निश्चित जनसंख्या होनी चाहिए

मुंबई कमला मिल्स कंपाउंड अग्निकांड : हेमा मालिनी ने बढ़ती आबादी पर फोड़ा ठीकरा और कहा यह...
मुंबई कमला मिल्स कंपाउंड अग्निकांड : हेमा मालिनी ने बढ़ती आबादी पर फोड़ा ठीकरा- फाइल फोटो
  • मुंबई में कमला मिल्स कंपाउंड में आग लगने से 14 लोगों की जान चली गई
  • हेमा मालिनी ने इसके लिए बढ़ती जनसंख्या को जिम्मेदार ठहराया
  • कहा- जनसंख्या की सीमा तय कर देनी चाहिए
मुंबई: मुंबई के लोअर परेल में गुरुवार देर रात लगी भीषण आग में 14 लोगों ने अपनी जान गंवा दी. हादसे के पीछे कई तरह की लापरवाही सामने आई. लोअर परेल में जहां रेस्त्रां में करीब 50 लोग मौजूद थे वहां आग बुझाने वाले यंत्रों का न होना, आपातकालनी निकास द्वार पर सामान का रखा होना, सुरक्षा मानकों की अनदेखी, बीएमसी की भी लापरवाही तमाम कारण सामने आए लेकिन बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने आग का ठीकरा बढ़ती आबादी पर फोड़ा है.

मुंबई हादसा : अमेरिका से छुट्टियां मनाने आए थे दो भाई, बुआ को बचाने में गई तीनों की जान

उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं ज्यादा जनसंख्या होने के कारण होती हैं और सुझाव दिया कि हर शहर के लिए जनसंख्या को सीमित कर देना चाहिए. यह दुर्घटना अधिकारियों की लापरवाही के कारण हुई और उन्होंने आश्चर्य जताया कि ऐसे पब के संचालन की अनुमति देने से पहले वे सुरक्षा मानदंडों को नजरअंदाज कैसे कर सकते हैं.

VIDEO- मुंबई में आग से 14 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन?

मुंबई में लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा, ऐसा मुंबई शहर में ज्यादा जनसंख्या के कारण है. हेमा ने कहा, “जनसंख्या पर कुछ रोक लगाई जानी चाहिए. सबसे पहले, सभी शहरों में कुछ निश्चित जनसंख्या होनी चाहिए, निश्चित सीमा होनी चाहिए. इसके बाद उन्हें (लोगों को) अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. उन्हें किसी दूसरे शहर, अगले शहर जाने दिया जाना चाहिए.”

इनपुट- भाषा


 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Kamala Mills Fire, Hema Malini
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com