विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2018

मुंबई के मरोल इलाके में एक इमारत में लगी आग में 4 लोगों की मौत

मारे गए लोगों की शिनाख्त सकीना कापासी, मोहिन कापासी, तस्लीम कापासी और दाउद कापासी के रूप में हुई है.

मुंबई के मरोल इलाके में एक इमारत में लगी आग में 4 लोगों की मौत
मुंबई के मरोल इलाके की एक इमारत में लगी आग
  • मुंबई के उपनगर मरोल में एक आवासीय इमारत में आग
  • आग लगने की घटना में 4 लोगों की मौत
  • रात ढाई बजे के करीब लगी थी आग
नई दिल्ली: मुंबई के मरोल इलाक़े में एक मैमून मंज़िल नाम के एक रिहायशी इमारत में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गईदमकल की 8 गाड़ियों की मदद से आग को बुझा लिया गया है. हालात अब काबू में हैं. इमारत में और भी कई लोग फंसे थे जिन्हें समय रहते निकाल लिया गया.

मुंबई कमला मिल्स कंपाउंड अग्निकांड : हेमा मालिनी ने बढ़ती आबादी पर फोड़ा ठीकरा 

मारे गए लोगों की शिनाख्त सकीना कापासी, मोहिन कापासी, तस्लीम कापासी और दाउद कापासी के रूप में हुई है. अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चला है और घटना की जांच के बाद इसके कारणों का पता चलेगा.

बृहन्मुंबई महानगरपालिका की आपदा प्रबंधन इकाई के एक अधिकारी ने कहा, ‘मुंबई दमकल विभाग को तड़के 2:10 बजे फोन पर सूचना मिली कि अंधेरी पूर्व में मरोल की ममून मंजिल इमारत के चौथे माले पर आग लग गई है. हमारे दमकलकर्मी साजोसामान और एंबुलेंस के साथ 2:34 बजे घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुट गए’.  उन्होंने कहा, ‘दमकल कर्मियों ने सुबह 4:20 बजे तक सभी तरफ से आग पर काबू पा लिया. कुल नौ लोग घायल हुए जिन्हें पास ही के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां चार को मृत घोषित कर दिया गया.’

 
उन्होंने बताया कि पांच लोग झुलस गए हैं और उन्हें होली स्प्रिट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत स्थिर बताई गई है.

VIDEO- मुंबई में आग से 14 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन?


बता दें पिछले दिनों मुंबई के कमला मिल्स कॉम्प्लेक्स गुरुवार देर रात रूफटॉप पर स्थित एक पब में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

इनपुट : एजेंसियां
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Fire, Marol Building
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com