विज्ञापन
This Article is From Jan 12, 2016

मुंबई : कांग्रेस में टकराव, पार्टी दफ्तर में बैठक के दौरान आपस में भिड़े नेता

मुंबई : कांग्रेस में टकराव, पार्टी दफ्तर में बैठक के दौरान आपस में भिड़े नेता
मुंबई के कांग्रेस दफ्तर में विवाद में उलझे नेता।
मुंबई: मुंबई कांग्रेस में टकराव कम होता नहीं दिख रहा। मंगलवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के मुंबई दौरे की तैयारी को लेकर हुई पार्टी की एक बैठक में नेता आपस में ही भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि नौबत हाथापाई तक पहुंच गई।

पत्रकारों को तस्वीरें लेने से रोका
हंगामे का शोर सुनकर कुछ पत्रकार जब कंग्रेस दफ्तर में घुसे तो उन्हें तस्वीरें लेने से रोका गया। एक पत्रकार के साथ तो बदसलूकी भी हुई। उसका मोबाइल छीनने की कोशिश की गई। अन्य पत्रकारों के हस्तक्षेप के बाद उसका मोबाइल बच पाया। दफ्तर के अंदर हंगामा काफी देर तक चलता रहा। बार-बार पूछने के बाद भी कोई नेता कुछ बोलने को तैयार नहीं था। जब यह सब हो रहा था तब मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम, पूर्व सांसद प्रिया दत्त, मिलिंद देवड़ा और कृपाशंकर सिंह सहित कई नेता उपस्थित थे।

विधायकों के बीच हुई हाथापाई
पता चला है कि जब कांग्रेस विधायक नसीम खान बोल रहे थे तब दूसरे विधायक असलम शेख ने उन्हें टोकना शुरू कर दिया। इस पर नसीम खान ने कांग्रेस के इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि बाहरी लोग हमें न सिखाएं। बस फिर क्या था, हंगामा शुरू हो गया जो धक्का-मुक्की और हाथापाई में तब्दील हो गया। यह अलग बात है कि बाद में नसीम खान और असलम शेख साथ में निकले और मारपीट की खबर का खंडन किया। मुंबई कांग्रेस में इन दिनों गुरुदास कामत गुट बनाम संजय निरुपम गुट में तकरार सुर्खियों में है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई, कांग्रेस, राहुल गांधी, बैठक, नेताओं में हाथापाई, विवाद, Mumbai, Congress, Rahul Gandhi, Confrontation, Congress Leaders, Sanjay Nirupam, Priya Dutt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com