मुंबई के क्रोफर्ड मार्केट के पास सोमवार को तेज रफ्तार एक प्राइवेट कार जनता कैफ़े से टकरा गई. इस गंभीर दुर्घटना में कुल आठ जख्मियों में चार लोगों की मौत पहले हो गई. यह दर्दनाक हादसा सोमवार की रात करीब सवा 9 बजे हुआ. जेजे अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया. इस अस्पताल के मुताबिक कुल 8 जख्मी थे, जिनमें से 4 की अस्पताल में आने के पहले ही मौत हो चुकी थी.
फिल्ममेकर के घर से iPhone चोरी का आरोप, युवक को बेरहमी से पीटा-सिर मुंडवाया
कार में कई लोग बैठे हुए थे. तेज रफ्तार कार की दुर्घटना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, इस दौरान कई घालयों को नजदीकी जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया. कार का ड्राइवर भी काफी जख्मी है. पुलिस अभी इस घटना के बारे में गहन जांच कर रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं