विज्ञापन
This Article is From Sep 06, 2019

मुम्बई की 40 फ्लोर की बिल्डिंग बनी 'वाटरफॉल', वायरल Video का सच आया सामने

#MumbaiRains का एक और वाकया ट्विटर पर वायरल हो रहा है, जिसमें 40 फ्लोर की बिल्डिंग की छत से पानी गिर रहा है. जो देखने में किसी वाटरफॉल से कम नहीं लग रहा.

मुम्बई की 40 फ्लोर की बिल्डिंग बनी 'वाटरफॉल', वायरल Video का सच आया सामने
मुम्बई:

मुम्बई बारिश के कहर के काफी परेशान है. सड़कों से लेकर घरों तक, सभी जगह भारी मात्रा में पानी जमा हो रहा है. बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल, टिस्का चोपड़ा से रेणुका शहाणे तक, सभी बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया पर #MumbaiRains हैशटैग के साथ मुम्बई बारिश की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं. इसी बीच एक और वाकया ट्विटर पर वायरल हो रहा है, जिसमें 40 फ्लोर की बिल्डिंग की छत से पानी गिर रहा है. जो देखने में किसी वाटरफॉल से कम नहीं लग रहा.

आप भी देखिए ये वायरल वीडियो...

मुम्बई का ये वाटरफॉल पॉश इलाके में मौजूद कफ पराड एरिया का है. जहां बिल्डिंग के वॉटर टैंक टेस्टिंग के दौरान ये हादसा हुआ. ये वाटर टैंक कुछ दिनों पहले ही लगाया गया था, जो एक किनारे से टूट गई और टैंक का सारा पानी नीचे गिरने लगा. 

जिसने भी ये वीडियो देखा वो अपनी हंसी रोक नहीं पाया और ट्वीटर पर आते ही इस वीडियो पर हज़ारों लोगों ने कमेंट किया. किसी ने कहा इसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन बना दो, तो किसी ने चीन की वाटरफॉल बिल्डिंग से इसका कम्पेयर किया. 

वहीं, इस बिल्डिंग में रहने वाले लेखक संजय मेहता ने भी ट्वीट कर बताया कि वो भी इस बिल्डिंग में रहते हैं. नया वाटर टैंक टेस्ट होने के दौरान ये हादसा हुआ. बिल्डिंग को बनाने वाले बिल्डर ने इस घटना के लिए माफी मांगी है कि जिन लोगों के घर में जो भी नुकसान हुआ है वो उसे ठीक करने के लिए तैयार हैं. 

मुम्बई बारिश में फंसी बॉलीवुड एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने शेयर किया ये फोटो...

बॉलीवुड एक्टर और मॉडल अर्जुन रामपाल ने भी मुम्बई बारिश में इंडिया में बनी कारों की तारीफ करते हुए ये वीडियो शेयर किया...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Waterfalls In New Cuffe Parade, Mumbai Waterfalls, Waterfalls In Mumbai, Mumbai Rains
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com