विज्ञापन

मुंबई में आफत की बारिश! पेड़ गिरने से 11 साल की बच्ची की मौत, मैनहोल में गिरा शख्स

मुंबई वालों पर बारिश कहर बनकर टूट रही है. सड़कों पर पानी भर गया है. तेज बारिश और जलभराव की वजह से व्यक्ति खुले मैनहोल में गिर गया.

मुंबई में आफत की बारिश! पेड़ गिरने से 11 साल की बच्ची की मौत, मैनहोल में गिरा शख्स
मुंबई में बारिश बनी आफत.
  • मुंबई समेत महाराष्ट्र में तेज बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव और गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे हैं
  • बारिश के कारण गिरे पेड़ से मुंबई में एक 11 साल की बच्ची की मौत हो गई
  • साकीनाका में एक शख्स खुले मैनहोल में गिर गया, उसकी तलाश युद्धस्तर पर की जा रही है
मुंबई:

मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में बारिश इन दिनों आफत बनी हुई है. गुरुवार सुबह से हो रही तेज बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया है. गड्ढे तक दिखाई नहीं दे रहे. बारिश की वजह से पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं. मुंबई में पेड़ गिरने से एक 11 साल की बच्ची की मौत हो गई. मंगलवार को स्कूल बस के ऊपर 70 साल पुराना पीपल का पेड़ गिर गया था, जिसमें कुल 13 बच्चे सवार थे. घटना में बच्ची की मौत हो गई. वहीं साकीनाका में एक व्यक्ति खुले मैनहोल में गिर गया.

मैनहोल में गिरा शख्स

खैराणी रोड पर, सन्मान होटल के पास मोबाइल पर बात करते समय वह खुले मैनहोल में जा गिरा. दरअसल निजी ठेकेदार द्वारा मेंटेनेंस का काम किए जाने की वजह से  मैनहोल का ढक्कन खुला हुआ था. तलाशी के दौरान शख्स का छाता और चप्पल मिली है.  तेज बारिश और जलभराव की वजह से व्यक्ति को खुले मैनहोल का अंदाज़ा नहीं लग सका और वह उसमें गिर गया. घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, बीएमसी और अन्य संबंधित एजेंसियां मौके पर पहुंचीं. व्यक्ति की तलाश के लिए युद्धस्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. अब तक उसका कुछ भी पचा नहीं चल सका है.

सर्च ऑपरेशन जारी, अब तक कुछ पता नहीं

पानी का बहाव तेज होने की वजह से व्यक्ति के बह जाने की आशंका जताई जा रही है. मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, 108 एंबुलेंस और संबंधित विभाग उसकी खोज में जुटे हैं. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एल वॉर्ड प्रशासन और संबंधित ठेकेदार पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाए. नका कहना है कि खुले मैनहोल को सुरक्षित नहीं किया गया था, जिससे यह हादसा हुआ.

ये भी पढ़ें-मुंबई: BMC के कागजों में “स्वस्थ और मजबूत” था पीपल, 70 साल पुराने पेड़ ने ली मासूम की जान
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Rain, Maharashtra Rain, Manhole In Mumbai, Child Death, Rain In Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com