विज्ञापन
This Article is From Nov 04, 2016

महाराष्ट्र के बुलढाणा के स्कूल में 10 साल की छात्रा से रेप, 11 गिरफ़्तार

महाराष्ट्र के बुलढाणा के स्कूल में 10 साल की छात्रा से रेप, 11 गिरफ़्तार
बुलढाना के स्कूल में पुलिस और अन्य लोग
  • रेप का आरोप स्कूल के कर्मचारी पर ही लगा है.
  • राज्य सरकार ने इस मामले की जांच के लिए SIT बना दी है.
  • रेप पीड़ित आदिवासी छात्रा स्कूल के हॉस्टल में ही रहती है.
मुंबई: महाराष्ट्र के बुलढाना के एक स्कूल में 10 साल की छात्रा से रेप का मामला सामने आया है. इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

रेप का आरोप स्कूल के कर्मचारी पर ही लगा है. कहा जा रहा है कि इस मामले में स्कूल का मैनेजर भी शामिल है. राज्य सरकार ने इस मामले की जांच के लिए SIT बना दी है.

जानकारी के अनुसार स्कूल का नाम ' स्वर्गीय निम्बाजी कोकरे आश्रम शाला है. बुलढाणा एसपी संजीव बाविस्कर के मुताबिक अभी तक सिर्फ एक ही शिकायतकर्ता है और उसकी उम्र 10 साल है.

जानकारी के अनुसार रेप पीड़ित आदिवासी छात्रा स्कूल के हॉस्टल में ही रहती है. छात्रा के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी के साथ एक नहीं, कई बार बलात्कार किया गया है. उनका आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने पहले शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया. बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री एकनाथ खड़से की पहल पर मामला दर्ज हुआ है.

बुलढाणा आश्रम स्कूल बलात्कार मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा विजया रहाटकर ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर तेज गति से जांच की मांग की. विजया रहाटकर ने वारदात को निंदनीय बताते हुए कहा कि जिनपर भरोसा कर परिवार वालों ने अपनी बच्ची को पढ़ने भेजा उन्हीं लोगों ने विश्वासघात किया है. महिला आयोग ने पुलिस से पूरी रिपोर्ट तलब की है. महिला आयोग की अध्यक्षा जल्द ही बुलढाणा जाने वाली हैं.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
महाराष्ट्र, बुलढाना, रेप, 10 साल की बच्ची, Maharashtra, Buldhana, Rape, 10 Year Old Girl
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com