प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:
मुंबई में एक बार फिर पुलिस ने एनकाउंटर किया है, फर्क ये है कि इस बार अपराधी हरियाणा का कुख्यात गैंगस्टर था, और उसे गोलियां भी गुड़गांव क्राइम ब्रांच ने ही दागीं। मारे गये कुख्यात क्रिमिनल संदीप गडोली पर तीन दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज थे। उसपर 1.25 लाख का इनाम भी था। फायरिंग में दो पुलिसवाले भी घायल हुए हैं।
फायरिंग के बाद होटल से बदहवास निकले हरियाणा क्राइम ब्रांच के कॉन्स्टेबल परमजीत सिंह ने कहा, 'मेरे सिर में दर्द है, मुझे गोली लगी है, मुझे पता नहीं.. मुझे संदीप गडोली ने गोली मारी है।' संदीप गडोली हत्या, हत्या की कोशिश, अवैध वसूली, सट्टेबाजी जैसे 3 दर्जन मामलों का आरोपी है। 
मुंबई में एयरपोर्ट के करीब संदीप अपने दो साथियों के साथ फर्जी नाम, पते पर रुका था। हरियाणा क्राइम ब्रांच को इसकी भनक लगी, रविवार सुबह उनकी एक टीम होटल पहुंची। पुलिस के मुताबिक जब उन्होंने कमरे के दरवाजे पर दस्तक दी, तो संदीप ने गोली चला दी। क्रॉस फायरिंग में बुरी तरह घायल संदीप को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
मुंबई जोन-10 के डीसीपी विनायक देशमुख ने बताया, 'रविवार सुबह 11 बजे हरियाणा पुलिस की गुड़गांव सिटी क्राइम ब्रांच की एक यूनिट एक आरोपी की तलाश में मुंबई आई थी। इस आरोपी पर पिछले अक्टूबर में एक मर्डर केस दर्ज हुआ था। इनके एक होटल में रुकने की सूचना मिली थी। उन्होंने वहां जाकर आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की जिसमें दोनों के बीच फायरिंग हुई। इसमें आरोपी बुरी तरह घायल हो गया, बाद में अस्पताल में 12.55 के करीब उसकी मौत हो गई।
संदीप पर 1 लाख 25 हज़ार का इनाम था और लंबे समय से वो फरार चल रहा था। उसे पकड़ने की कोशिश में हरियाणा क्राइम ब्रांच के दो सिपाही भी घायल हो गए। पुलिस ने संदीप के दो साथियों को पकड़ लिया है, उनसे पूछताछ चल रही है।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
हरियाणा, कुख्यात गैंगस्टर, मुंबई पुलिस, एनकाउंटर, संदीप गडोली, Haryana, Wanted Gangster Killed, Mumbai Police, Encounter, Sandeeo Gadoli