- खुदकुशी से पहले येउल ने एक खत भी लिखा
- येउल अकोला जिले के उमरा गांव में रहते थे
- येउल ने ग्रामीण बैंक से 2 लाख 10 हजार का कर्ज लिया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:
महाराष्ट्र के अकोला में एक किसान ने खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा है कि 77 साल के श्रीराम येउल कर्ज के बोझ से परेशान थे, इसलिए उन्होंने जहर पीकर जान दे दी. खुदकुशी से पहले येउल ने एक खत लिखा है जिसमें उन्होंने कर्ज की वजह से परेशान होकर जान देने की बात कबूली है. येउल अकोला जिले के उमरा गांव में रहते थे.
स्थानीय लोगों के मुताबिक श्रीराम येऊल की खेती 12 एकड़ में थी, लेकिन 3 साल के कम बरसात और इस साल ज्यादा बरसात से पूरी फसल चौपट हो गई.
इस बार सोयाबीन को सही दाम भी नहीं मिला, जिससे कर्ज अदाएगी के बारे में सोचकर वो परेशान थे. रविवार रात अपने खेत में येउल ने ज़हर पीकर जान दे दी. येउल ने ग्रामीण बैंक से 2 लाख 10 हजार का कर्ज लिया था,जो सूद समेत 3 लाख हो गया था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
किसान ने की खुदकुशी, महाराष्ट्र समाचार, किसान श्रीराम येउल, Debt-Ridden Farmer, Farmer Suicide In Akola, Farmer Shree Ram