विज्ञापन
This Article is From Dec 08, 2015

सलमान खान हिट एंड रन केस : जांच और मुकदमे के हर पेंच पर अदालत की नजर

सलमान खान हिट एंड रन केस : जांच और मुकदमे के हर पेंच पर अदालत की नजर
सलमान खान की फाइल फोटो
मुंबई: सात महीने की सुनवाई के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने सलमान खान की अपील पर फैसला लिखना शुरू कर दिया है। सत्र न्यायालय के फैसले, अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष की दलीलों पर गौर करते हुए अदालत अपना फैसला लिख रही है और हर पेंच पर ध्यान दे रही है। मसलन सलमान खान रेन बार में गए थे ये तो साबित होता है, लेकिन सलमान को उस रात शराब पीते हुए किसी ने नहीं देखा था।

होटल के बिल की तारीख को लेकर भी उलझन है। पुलिस ने 27 सितम्बर का बिल पेश किया, लेकिन सलमान वहां से जब निकले तब तारीख बदल चुकी थी। इसके अलावा सलमान खान गाड़ी चला रहे थे या नहीं इस पर भी भ्रम है, क्योंकि किसी ने सलमान को गाड़ी चलाते नहीं देखा था।

गवाह नंबर 8 ने कहा था कि कार में 4 लोग थे। अभियोजन पक्ष ने उसे क्रॉस एक्जामिन नहीं किया, जो कि करना चाहिए था। हादसे के बाद दर्ज एफआईआर में शराब पिए होने की बात नहीं लिखी थी। शराब पिए होने की बात भी कुछ दिनों बाद जोड़ी गई। गवाह नंबर 7 ने क्रॉस एक्जामिन में भी कहा था कि उस समय सलमान खान के मुंह से शराब की बू नहीं आ रही थीं। वो लड़खड़ा भी नहीं रहे थे।

सलमान ने उस रात शराब पी थी या नहीं, इसकी जांच के लिए ब्लड सैम्पल लेने के पहले सलमान की सहमति लेनी जरूरी थी। लेकिन फॉर्म पर सलमान के साइन नहीं थे। ये भी साफ नहीं है कि सलमान की कार की बायीं तरफ का आगे का टायर हादसे के पहले फटा था या बाद में? सलमान खान की अपील पर फैसला लिखाना बुधवार को भी जारी रहेगा।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सलमान खान केस, हिट एंड रन केस, बॉम्बे हाईकोर्ट, Salman Khan, Hit And Run Case, Bombay High Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com