विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2017

मुंबई : 23 साल की नेशनल लेवल की तैराक ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

मुंबई : 23 साल की नेशनल लेवल की तैराक ने फांसी लगाकर खुदकुशी की
तनिका धारा ने पिछले साल 70वीं राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में एक मीटर की स्प्रिंगबोर्ड स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता था.
  • लोअर परेल में अपने घर में फांसी के फंदे से लटकती पाई गईं तनिका धारा
  • पश्चिम रेलवे में जूनियर क्लर्क के रूप में काम कर रही थीं
  • तनिका ने 2015 में 35वें राष्ट्रीय खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीता था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: पश्चिम रेलवे में काम करने वाली राष्ट्रीय स्तर की 23 साल की एक तैराक ने मध्य मुंबई के लोअर परेल में अपने घर में फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार तनिका धारा को गुरुवार को लोअर परेल की पूनावाला बिल्डिंग में अपने घर में मृत पाया गया. उन्होंने पिछले साल सितंबर में 70वीं राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में एक मीटर की स्प्रिंगबोर्ड स्पर्धा में सिल्वर और वर्ष 2015 में तिरुवनंतपुरम में 35वें राष्ट्रीय खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीता था.

पुलिस के मुताबिक वह पश्चिम रेलवे में जूनियर क्लर्क के रूप में काम कर रही थीं. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'यह घटना तब सामने आई, जब उनकी एक दोस्त गुरुवार को उनके निवास पर पहुंची और उसने पाया कि रूम अंदर से बंद है. तनिका को बार-बार फोन करने पर उसे कोई जवाब नहीं मिला.

अधिकारी के अनुसार आखिरकार तनिका की दोस्त और कुछ पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा तो उन्हें खिड़की की ग्रिल से फांसी के फंदे से लटकते पाया. तनिका को एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. तनिका के माता-पिता को इस घटना की सूचना दे दी गई है, जो कोलकाता में रहते हैं. पुलिस अधिकारी के मुताबिक खुदकुशी के पीछे की वजह का अभी पता नहीं चला है.'

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
तनिका धारा, महिला तैराक, मुंबई, तैराक ने की आत्महत्या, Tanika Dhara, National-level Swimmer, Mumbai, Swimmer Commits Suicide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com