विज्ञापन
This Article is From Feb 07, 2021

शराबबंदी की राह पर MP? सीएम शिवराज बोले- लोग पीते रहेंगे तो आती रहेगी शराब, जल्द शुरू होगा अभियान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक रैली में कहा, "हम मध्य प्रदेश को शराब मुक्त राज्य बनाने चाहते हैं. सिर्फ शराब बंद करके ऐसा नहीं किया जा सकता है."

शराबबंदी की राह पर MP? सीएम शिवराज बोले- लोग पीते रहेंगे तो आती रहेगी शराब, जल्द शुरू होगा अभियान
हम मध्य प्रदेश को शराब मुक्त राज्य बनाना चाहते हैं: CM शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)
कटनी (मध्य प्रदेश):

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार शराब बंद (Liquor Ban) करने की दिशा में काम कर रही है. उन्होंने कहा कि लोगों से शराब का सेवन बंद करने का आग्रह करने के लिए जल्द ही अभियान शुरू किया जाएगा ताकि मध्य प्रदेश को "अच्छा राज्य" बनाया जा सके. 

मुख्यमंत्री चौहान ने एक रैली में कहा, "हम मध्य प्रदेश को शराब मुक्त राज्य बनाने चाहते हैं. सिर्फ शराब बंद करके ऐसा नहीं किया जा सकता है. अगर लोग सेवन करते रहेंगे तो इसकी आपूर्ति होती रहेगी. अच्छा राज्य बनाने और लोगों को शराब पीने से रोकने के लिए हम शराब मुक्ति अभियान चलाएंगे. हमें इसके लिए संकल्प लेना चाहिए." 

शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि अगले तीन सालों में कटनी जिले में हर गांव के घरों में नलों के माध्यम से स्वच्छ जल की आपूर्ति की जाएगी. उन्होंने कहा कि गरीबों को पक्का मकान बनाने के लिए पैसे दिए जाएंगे. साथ ही करीब 3,25,000 आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा है. 

मुख्यमंत्री ने जोर दिया, "मध्य प्रदेश पहली सरकार है जिसने राज्य की बेटियों के साथ दुराचार के लिए मृत्युदंड की घोषणा की. मुस्कान अभियान के तहत, कटनी में 50 लड़कियों को बचाया गया है. कटनी में एक परियोजना का उद्घाटन करते हुए चौहान ने कहा, "अब तक 37 लोगों को सजा सुनाई जा चुकी है और दो ने दया याचिका दायर की है."

वीडियो: बिहार में बैन के बावजूद घर-घर बिक रही शराब?

  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shivraj Singh Chouhan, Liquor Ban, Madhya Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com