विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2018

मध्य प्रदेश: वाचमैन भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामले में दो दलाल एवं 48 परीक्षार्थी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में फूड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) के वाचमैन पद पर भर्ती के लिए आज होने वाली परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने ग्वालियर में दो दलालों और 48 परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किया

मध्य प्रदेश: वाचमैन भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामले में दो दलाल एवं 48 परीक्षार्थी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो
  • पेपर लीक मामले में दो दलाल गिरफ्तार
  • दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं
  • 48 परीक्षार्थियों को भी गिरफ्तार किया गया
भोपाल: मध्यप्रदेश में फूड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) के वाचमैन पद पर भर्ती के लिए आज होने वाली परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने ग्वालियर में दो दलालों और 48 परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किया. एसटीएफ ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इस मामले में मुखबिर से मिली सूचना पर भोपाल एवं ग्वालियर एसटीएफ की एक संयुक्त कार्रवाई के तहत कल मध्यरात्रि में ग्वालियर के पडाव स्थित होटल सिद्धार्थ पैलस में दबिश देकर दो दलालों एवं 48 परीक्षार्थियों को पकडा गया.

यह भी पढ़ें: CBSE के अलावा SSC, MPPCS, UPPCS, BPSC, HSSC, RRB भी ज़रूरी मुद्दे हैं...

एसटीएफ ने जिन दो दलालों को गिरफ्तार किया गया है उनके नाम आशुतोष कुमार एवं हरीश कुमार हैं. दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है.

VIDEO: सीबीएसई पेपर लीक मामले में 3 गिरफ्तार
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Watchman Recruitment Exam, Madhya Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com