राहुल गांधी भोपाल में करेंगे रोड शो
भोपाल:
सोमवार को भोपाल में राहुल गांधी के रोड-शो के जरिए कांग्रेस चुनाव से पहले अपना शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है. राहुल भेल दशहरा मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. उससे पहले वे एक रोड-शो भी करेंगे. राहुल गांधी लगभग पौने एक बजे एयरपोर्ट से निकलेंगे, लाल घाटी से उनका रोड शो शुरू होगा जो कलेक्ट्रेट, वीआईपी रोड, रोशनपुरा चौराहा, बोर्ड ऑफिस होते हुए. पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलते हुए 18 किलोमीटर की दूरी 4 बजे तक पूरा कर बीएचईएल के दशहरा मैदान पहुंचेगा.
यह भी पढ़ें: 2019 के चुनाव में विपक्षी दलों से मुकाबले के लिए कांग्रेस तैयार करेगी 'फौज'
राहुल भेल दशहरा मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. रोड-शो को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जहां व्यापक तैयारी की है, वहीं दूसरी तरफ पार्टी के टिकट दावेदार अपना शक्ति प्रदर्शन भी कर रहे हैं. राहुल गांधी के भोपाल दौरे से पहले कांग्रेस ने हिंदुत्व कार्ड भी खेला है. शहर में लगे कई पोस्टरों में उन्हें शिवभक्त के तौर पर पेश किया गया है. राहुल के भोपाल आने को कांग्रेस के औपचारिक चुनावी बिगुल के तौर पर भी देखा जा रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Rahul Gandhi Will Do A Roadshow