नई दिल्ली:
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि प्रदेश की मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना पर केंद्र सरकार सकारात्मक रूख दिखाते हुए इस देश के लिये लागू करने पर विचार कर रही है. मुख्यमंत्री चौहान ने आज मीडिया को बताया, ‘‘केंद्र सरकार मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए इसे देश के लिए लागू करने पर विचार कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर विचार करने के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्री समूह का गठन किया है. यह समूह भावांतर भुगतान योजना पर चर्चा कर इसे पूरे देश के लिए लागू करने का निर्णय लेगा.’’
यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी की जबर्दस्त जीत पर पीएम मोदी से लेकर अमित शाह ने ऐसे दी प्रतिक्रिया
चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य देने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना में लहसुन और प्याज की खरीद की जाएगी, जबकि चना, मसूर और सरसों की उपज भारत सरकार द्वारा तय न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी.
अमेरिका पहुंचे CM शिवराज सिंह चौहान, कॉरपोरेट जगत के लोगों से करेंगे मुलाकात
मुख्यमंत्री ने कहा कि चना, मसूर और सरसों की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जाएगी. लहसुन और प्याज की खरीदी भावांतर भुगतान योजना के तहत होगी. उन्होंने कि सूखे के बावजूद इन फसलों का प्रदेश में बंपर उत्पादन हुआ है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Shivraj Singh Chouhan, Bhandaran Yojana, Madhya Pradesh, Mp