मध्य प्रदेश के इंदौर में अस्पताल में कुछ दिन पहले "चोरी" हुआ बच्चा शुक्रवार को थाने के गेट पर मिला. हैरान करने वाले घटनाक्रम में शुक्रवार सुबह यहां एक थाने के परिसर में नवजात बच्चा लावारिस हालत में मिला. परिजनों ने इस नवजात की पहचान उस बच्चे के रूप में की है जिसे नर्स के भेष में आई अज्ञात महिला ने एक सरकारी अस्पताल से पांच दिन पहले चुराया था. संयोगितागंज थाने के प्रभारी राजीव त्रिपाठी ने कहा, "सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि शुक्रवार सुबह सात बजे के आस-पास एक महिला नवजात बच्चे को हमारे थाने के परिसर में जमीन पर रखकर बाहर निकल रही है."
त्रिपाठी ने कहा, "हुलिया के मिलान के बाद हमें संदेह है कि यह वही महिला है जिसने नर्स बनकर रविवार शाम शासकीय यशवंतराव चिकित्सालय से एक नवजात बच्चा चुराया था. हमें लगता है कि मामले में पुलिस के बढ़ते दबाव से भयभीत होकर वह अगवा बालक को थाना परिसर में छोड़कर भाग गई." उन्होंने कहा कि कुछ सुरागों के आधार पर इस फर्जी नर्स की तलाश की जा रही है और उम्मीद है कि पुलिस आरोपी तक जल्द पहुंच जाएगी. नवजात बालक के अपहर्ता की गिरफ्तारी पर 10,000 रुपये का इनाम पहले से घोषित है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
थाना प्रभारी ने कहा, "रानी भियाने नामक महिला ने अस्पताल से अपने बच्चे के अपहरण का मामला दर्ज कराया था. हम कानूनी प्रक्रिया के तहत इस महिला और थाना परिसर में मिले बच्चे का डीएनए टेस्ट कराएंगे ताकि वैज्ञानिक रूप से पुष्टि हो सके वे आपस में मां-बेटे हैं."
इस बीच, थाना परिसर में मिले पांच दिन के बालक को शासकीय यशवंतराव चिकित्सालय में नवजात बच्चों की गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में भर्ती कराया गया है. सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनमें भियाने एनआईसीयू के भीतर नवजात बालक को भावुक मुद्रा में निहारती नजर आ रही हैं.
भियाने के पति लोकेश ने कहा, "मेरी पत्नी ने एनआईसीयू में भर्ती नवजात बच्चे की अपनी संतान के रूप में पहचान की है." उन्होंने कहा, "हम अपना बच्चा वापस मिलने से बेहद खुश हैं. बच्चा चोरी होने के बाद मेरी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था." अधिकारियों ने बताया कि रानी भियाने ने अस्पताल में रविवार सुबह पांच बजे बालक को जन्म दिया था. उनके मुताबिक नर्स के भेष में आई महिला रविवार शाम छह बजे के आस-पास जच्चा के परिजनों को यह झांसा देकर बालक को अपने साथ ले गई कि नवजात की धड़कन धीमी पड़ गई है और वह उसे जांच के लिए ले जा रही है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं