विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2017

मध्य प्रदेश : खंडवा में अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकराई, 5 की मौत

पिपलौद थाने के प्रभारी आनंद राज ने बताया, 'बड़वाह निवासी एक परिवार तेलंगाना के आदिलाबाद में एक शादी समारोह में हिस्सा लेकर लौट रहा था.

मध्य प्रदेश : खंडवा में अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकराई, 5 की मौत
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई.
  • हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हुई मौत.
  • कार में कुल पांच लोग सवार थे.
खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में गुरुवार को एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. इस हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गई. पिपलौद थाने के प्रभारी आनंद राज ने बताया, 'बड़वाह निवासी एक परिवार तेलंगाना के आदिलाबाद में एक शादी समारोह में हिस्सा लेकर लौट रहा था. तभी खंडवा-देड़तलाई मार्ग पर बलवाड़ा गांव के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही और एक की उपचार के दौरान मौत हो गई. कार में कुल पांच लोग सवार थे.' थाना प्रभारी राज के अनुसार, इस हादसे में केदारनाथ गोयल, उनकी पत्नी लीलावती, पुत्री पुष्पा, भतीजे ऋषि और चालक की मौत हुई है. 

VIDEO : यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे की वजह से हुआ हादसा, दो दर्जन गाड़ियों की टक्कर​

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Car Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com