विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2019

मध्यप्रदेश : 22 लाख रुपये के प्याज से भरा ट्रक पहले लापता हुआ, फिर खाली मिला

ट्रक में 40 टन प्याज लदा था और वह महाराष्ट्र के नासिक से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जा रहा था, शिवपुरी जिले में मिला खाली ट्रक

Also Read in
मध्यप्रदेश : 22 लाख रुपये के प्याज से भरा ट्रक पहले लापता हुआ, फिर खाली मिला
प्रतीकात्मक फोटो.
शिवपुरी (मध्यप्रदेश):

प्याज की ऊंची कीमतों के बीच एक व्यापारी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि एक ट्रक से गोरखपुर भेजे गए 20 से 22 लाख रुपये मूल्य का प्याज चोरी हो गया है. ट्रक में 40 टन प्याज लदा था और वह महाराष्ट्र के नासिक से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जा रहा था. खाली ट्रक मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बृहस्पतिवार को मिला.

प्याज की खेप भेजने वाले थोक विक्रेता प्रेम चंद शुक्ला ने कहा कि ट्रक 11 नवंबर को नासिक से रवाना हुआ था और वह 22 नवंबर को गोरखपुर पहुंचने वाला था लेकिन वह अपने गंतव्य नहीं पहुंच सका. इस संबंध में शुक्ला ने जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायत की. मध्य प्रदेश में अभी प्याज 100 रुपये किलोग्राम तक बेचा जा रहा हैं.

पुलिस अधीक्षक ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘ हम इस संबंध में मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे.'' खाली ट्रक तेंदु पुलिस थाना क्षेत्र में मिला है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Onion, Rs 22 Lakhs Onion Theft
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com