अधिकतर घरों में प्याज का इस्तेमाल सब्जी में डालने से लेकर सलाद में किया जाता है, लेकिन प्याज के छिलकों को कूड़े में फेंक दिया जाता है. जबकि प्याज के छिलकों का इस्तेमाल पौधों के लिए बहुत अच्छा होता है. प्याज के छिलकों में पोटेशियम, कैल्शियम, जिंक और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पौधों की ग्रोथ, फूल और फल आने में मदद करते हैं. इनका उपयोग खाद, मल्चिंग और कंपोस्ट बनाने जैसे कई तरीकों से किया जाता है. अगर आप अपने गार्डन के पौधों को बिना केमिकल के बेहतर बनाना चाहते हैं, तो प्याज के छिलकों का घोल और खाद बना सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं पौधों में प्याज के छिलके कैसे डालना चाहिए.
प्याज के छिलके पौधों की मिट्टी के ऊपर बिछाएं
प्याज के छिलकों को पौधों की मिट्टी के ऊपर बिछाया दें. ये मल्चिंग का काम करते हैं, जिससे मिट्टी की नमी लंबे समय तक बनी रहती है. ये पौधों को सूखने से बचाने में मदद करते हैं. समय के साथ ये छिलके सड़कर मिट्टी में मिल जाते हैं और पौधों को पोषण भी देते हैं.
पौधों के लिए प्याज के छिलकों का घोल बनाएं
प्याज के छिलकों से घोल बना सकते हैं. इसके लिए एक लीटर पानी में दो मुट्ठी प्याज के छिलके डालकर 24 घंटे के लिए ढककर रख दें. इसके बाद पानी को छान लें. ये पोषक तत्वों से भरपूर लिक्विड फर्टिलाइजर बन जाता है. इसे पानी में मिलाकर 15 दिनों में एक बार पौधों में डालें. इससे पौधों की बढ़वार, फूल और फल अच्छे आने लगते हैं.
प्याज के छिलकों की खाद कैसे बनाएं
प्याज के छिलकों को चायपत्ती और अंडे या केले के छिलकों के साथ सुखाकर पीस लें. इस पाउडर को पौधों की मिट्टी में मिला सकते हैं. ये नेचुरल खाद की तरह काम करता है और पौधों को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है.
कंपोस्ट में मिलाएं प्याज के छिलके
अगर आप घर पर कंपोस्ट बनाते हैं, तो प्याज के छिलके उसमें भी डाल सकते हैं. ये आसानी से गल जाते हैं और खाद की गुणवत्ता बढ़ाने में मदद करते हैं. कुछ हफ्तों में ये पूरी तरह सड़कर कंपोस्ट का हिस्सा बन जाते हैं.
यह भी पढ़ें:- बगल का कालापन कैसे दूर करें? अंडरआर्म्स की गंदगी और टैनिंग हटाने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- सोने की चेन और इयररिंग कैसे साफ करें? गोल्ड की चमक बनाए रखने के आसान तरीके
यह भी पढ़ें:- घर पर सोफे के कुशन कैसे साफ करें? कुशन से दाग, धूल और बदबू हटाने के आसान तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं