विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2018

महिलाओं को BJP विधायक की नसीहत- बांझ रहें, पर ऐसे बच्चे पैदा न करें

मध्य प्रदेश के गुना से बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य ने महिलाओं को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिसमें वह महिलाओं को बच्चे पैदा करने को लेकर नसीहत देते नजर आ रहे हैं.

महिलाओं को BJP विधायक की नसीहत- बांझ रहें, पर ऐसे बच्चे पैदा न करें
कार्यक्रम में बोलते बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के एक और विधायक का विवादित बयान सामने आया है. मध्य प्रदेश के गुना से बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य ने महिलाओं को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिसमें वह महिलाओं को बच्चे पैदा करने को लेकर नसीहत देते नजर आ रहे हैं. विधायक पन्नालाल शाक्य ने कहा कि महिलाएं बांझ रहें, मगर ऐसे बच्चे को जन्म न दें, जो संस्कारी न हो और जो समाज में विकृति पैदा करते हों. 

BJP विधायक के बिगड़े बोल, विराट-अनुष्का के इटली में शादी करने पर दिया यह बयान

एक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान विधायक पन्नालाल शाक्य ने कहा कि ' कांग्रेस गरीबी हटाओ के नारे के साथ आई, मगर उसने गरीब को ही हटा ही दिया. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में गलत नीतियां बनाने वाले नेता पैदा हुए. महिलाएं बांझ रहें, मगर ऐसे बच्चे पैदा न करें जो न तो संस्कारी हों, और समाज में विकृति पैदा करते हों.'  बता दें कि बीजेपी विधायक ने यह बात बुधवार को कही.  बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य वही हैं, जिन्होंने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी पर भी सवाल उठाया था. पन्नालाल शाक्य ने कहा था, 'विराट ने पैसा भारत में कमाया, लेकिन विवाह संस्कार करवाने के लिए उन्हें हिन्दुस्तान में कहीं जगह नहीं मिली. हिन्दुस्तान इतना अछूत है.' उन्होंने कहा, 'भगवान राम, भगवान कृष्ण, विक्रमादित्य, युधिष्ठिर का विवाह इसी भूमि पर हुआ है. आप सबके भी हुए होंगे या होने वाले होंगे. मगर हममें से विवाह करने के लिए कोई विदेश नहीं जाता. (कोहली) उन्होंने पैसा यहां कमाया और विवाह में अरबों रुपये वहां (इटली) खर्च किए. बता दें कि मध्य प्रदेश की गुना विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक हैं पन्नालाल शाक्य.

VIDEO: विराट की 'देशभक्ति' पर सवाल उठाने वाले विधायक के बयान से BJP ने पल्ला झाड़ा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP MLA Pannalal Shakya, Madhya Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com