विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2020

MP के मुख्यमंत्री कमलनाथ का प्रधानमंत्री पर तंज- मोदी जी, मुंह चलाने और देश चलाने में अंतर होता है

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर तंज कसते हुए कहा कि मुंह चलाने और देश चलाने में बहुत अंतर होता है.

MP के मुख्यमंत्री कमलनाथ का प्रधानमंत्री पर तंज- मोदी जी, मुंह चलाने और देश चलाने में अंतर होता है
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सागर में यह बयान दिया. (फाइल फोटो)
  • सागर में भाषण देते हुए CM ने दिया यह बयान
  • कमलनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी पर कसा तंज
  • 'मुंह चलाने और देश चलाने में अंतर होता है'
सागर:

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ (CM Kamal Nath) कुशल राजनेता होने के अलावा अपनी हाजिरजवाबी के लिए भी खूब जाने जाते हैं. रविवार को वह सागर जिले में आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे. यहां मंच से उन्होंने कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर तंज कसते हुए कहा कि मुंह चलाने और देश चलाने में बहुत अंतर होता है.

CM कमलनाथ ने कहा, 'मोदी जी ध्यान मोड़ने के लिए कभी राष्ट्रवाद की बात करेंगे, कभी पाकिस्तान की बात करेंगे लेकिन नौजवानों और किसानों की बात नहीं करेंगे. मुंह चलाने में और देश चलाने में बहुत अंतर होता है.' कमलनाथ इससे पहले भी बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था समेत कई मुद्दों को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोल चुके हैं.

बताते चलें कि कमलनाथ सरकार द्वारा शहरी बेरोजगारों के लिए शुरू की गई 'मुख्यमंत्री युवा स्वाभिमान योजना' के तहत बेरोजगारों को अब चार हजार रुपये की जगह पांच हजार रुपये मासिक मिलेंगे. सूबे के जनसंपर्क मंत्री पी. सी. शर्मा ने इस बारे में कहा था, 'राज्य के शहरी गरीब युवाओं के लिए 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 'मुख्यमंत्री युवा स्वाभिमान योजना' चलाई गई है. इस योजना में युवाओं को प्रशिक्षण के साथ चार हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाता है. इसे बढ़ाकर अब पांच हजार रुपये किया जा रहा है.'

VIDEO: मध्य प्रदेश : निवेशकों के लिए तेजी से उभरता विकल्प

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CM Kamal Nath, PM Narendra Modi, Madhya Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com