Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर (BJP MP Pragya Thakur) हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. अपने विवादित बयानों को लेकर वे कई बार, बीजेपी के लिए परेशानी का सबब बन चुकी हैं. मेडिकल टीम को घर पर बुलाकर कोरोना वैक्सीन लगवाने के मामले में प्रज्ञा फिर चर्चाओं में हैं. ऐसे समय जब पीएम मोदी सहित तमाम बड़े नेताओं ने अस्पताल में जाकर वैक्सीन लगाया है, प्रज्ञा के इस कदम ने विपक्षी कांग्रेस पार्टी को मुद्दा दे दिया है. MP कांग्रेस के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने इस मुद्दे पर ट्वीट करके चुटकी ली है. सलूजा ने अपने ट्वीट में लिखा 'अभी कुछ दिन पूर्व ही बास्केटबॉल खेल रही व ढोल की थाप पर नृत्य कर रहीं हमारी भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने आज घर टीम बुलाकर वैक्सीन का डोज़ लगवाया ? मोदीजी से लेकर शिवराजजी व तमाम भाजपा नेता अस्पताल में जाकर वैक्सीन लगवा कर आए लेकिन हमारी सांसदजी को यह छूट क्यों व किस आधार पर?'
अभी कुछ दिन पूर्व ही बास्केट बॉल खेल रही व ढोल की थाप पर नृत्य कर रही हमारी भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने आज घर टीम बुलाकर वैक्सीन का डोज़ लगवाया ?
— Narendra Saluja (@NarendraSaluja) July 14, 2021
मोदीजी से लेकर शिवराजजी व तमाम भाजपा नेता अस्पताल में जाकर वैक्सीन लगवा कर आये लेकिन हमारी सांसदजी को यह छूट क्यों व किस आधार पर? pic.twitter.com/QYEN4eNiV2
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
प्रज्ञा ठाकुर के गोमूत्र वाले बयान पर सियासत, कांग्रेस MLA ने स्वास्थ्य मंत्री से पूछ लिया सवाल
इससे पहले, भी प्रज्ञा ठाकुर बीजेपी के लिए भी असहज स्थिति उत्पन्न कर चुकी हैं. कुछ समय पहले ही उन्होंने मुंबई आतंकी हमले (Mumbai terror attack) में 'शहीद' पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे (Hemant Karkare) को लेकर विवादित बयान दिया था. प्रज्ञा ने कुछ साल पहले कहा था कि उनके श्राप के कारण ही महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस अफसर करकरे की मौत हुई. इस बयान के कारण उन्हें और उनकी पार्टी को तीखी आलोचना का शिकार होना पड़ा था. बहरहाल, प्रज्ञा के रुख में अभी भी कोई बदलाव नहीं आया है. उन्होंने फिर कहा कि वे हेमंत करकरे को देशभक्त नहीं मानतीं. मालेगांव विस्फोट मामले की आरोपी प्रज्ञा ने कहा, 'हेमंत करकरे कुछ लोगों के लिए देशभक्त हो सकते हैं लेकिन असली देशभक्त अलग सोचते हैं. उसने (करकरे) मेरे बारे में जानकारी हासिल करने के लिए मेरे आचार्य-शिक्षक (स्कूल टीचर) की अंगुलियों और पसलियों को तोड़ा. मुझे झूठे केस में फंसाया गया.'
भोपाल से बीजेपी सांसद @SadhviPragya_MP शक्ति नगर के बास्केटबॉल ग्राउंड पर पौधरोपण के लिये आईं, खिलाड़ियों को देख खुद भी खेलने लगीं @ndtvindia @ndtv pic.twitter.com/R2iy7GBBM6
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) July 2, 2021
"मैं रोज गोमूत्र पीती हूं, इसलिए कोरोना नहीं हुआ": बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर
मालेगांव मामले में स्वास्थ्य कारणों से अदालत में नियमित रूप से पेश होने से छूट पाने वाली प्रज्ञा कई बार व्हील चेयर पर भी नजर आ चुकी हैं लेकिन इसी माह की शुरुआत में भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान वे बॉस्केटबॉल कोर्ट पर ड्रिबलिंग करती नजर आई थी. कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने उस समय ट्वीट करते हुए लिखा था- अभी तक व्हीलचेयर पर ही देखा था, लेकिन आज उन्हें स्टेडियम में बास्केटबॉल पर हाथ आजमाते देखा तो खुशी हुई.
हमारी भोपाल की सांसद बहन प्रज्ञा ठाकुर को जब भी बास्केट बॉल खेलते हुए , बग़ैर सहारे के चलते हुए या इस तरह ख़ुशी से झूमते हुए देखते है तो बड़ी ख़ुशी होती है…? pic.twitter.com/MR01Gumnun
— Narendra Saluja (@NarendraSaluja) July 7, 2021
प्रज्ञा को एक शादी में डांस करते हुए भी देखा गया था जिसका आयोजन उनके द्वारा ही किया गया था. इस वीडियो पर भी कांग्रेस की ओर से प्रज्ञा को लेकर टिप्पणी की गई थी, जिन्होंने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए मालेगांव विस्फोट मामले में कोर्ट में पेश होने से छूट मांगी थी. यह वीडियो एक शादी का था,जो सांसद के भोपाल स्थित आवास पर आयोजित हुई थी. प्रज्ञा ने दो गरीब लड़कियों की शादी करवाकर उन्हें विदा किया. इस कार्यक्रम में 51 साल की प्रज्ञा थिरकती नजर आ रही हैं और अन्यों से भी ढोल पर हो रहे इस डांस में शामिल होने को कह रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं