विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2022

मध्य प्रदेश में 'चार' पैर के साथ जन्मी बच्ची, काटे जाएंगे अतिरिक्त पैर

जयारोग्य चिकित्सा समूह के डीन डॉ आर.के.एस. धाकड़ ने बताया कि बच्ची स्वस्थ है, और फिलहाल कमला राजा अस्पताल के बाल व शिशु रोग विभाग के स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट में भर्ती है, जिस पर सतत निगरानी रखी जा रही है...

मध्य प्रदेश में 'चार' पैर के साथ जन्मी बच्ची, काटे जाएंगे अतिरिक्त पैर
जयारोग्य चिकित्सा समूह के डीन डॉ आर.के.एस. धाकड़ ने बताया कि बच्ची स्वस्थ है... (फाइल फोटो)
ग्वालियर (मध्य प्रदेश):

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के कमला राजा अस्पताल के महिला एवं बाल व शिशु रोग विभाग में अनोखी बच्ची ने जन्म लिया है. केआरएच के बाल शिशु रोग विभाग में जिस बच्ची का जन्म हुआ है, उसके चार पैर हैं, इसलिए बच्ची का जन्म चर्चा का विषय बना हुआ है.

केआरएच सूत्रों के अनुसार प्रसूता का नाम आरती कुशवाहा बताया गया है, जो सिकंदर कम्पू की रहने वाली है. बच्ची के जन्म के बाद बाल एवं शिशु रोग विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों के अलावा अन्य डॉक्टरों की टीम ने जेएच अस्पताल समूह के अधीक्षक के साथ बच्ची का परीक्षण किया और विशेषज्ञ डॉक्टरों ने पाया कि बच्ची के जन्म के दौरान उसमें शारीरिक विकृति है और कुछ भ्रूण अतिरिक्त बन गया है.

डॉक्टरों के अनुसार, इसे मेडिकल साइंस की भाषा में इस्कियोपेगस (Ischiopagus) कहा जाता है. डॉक्टरों का कहना है कि इस्कियोपेगस में शरीर के नीचे के भाग का अतिरिक्त विकास हो जाता है, और ऐसा दुर्लभ होता है, यानी अब तक सिर्फ कुछ हज़ार मामलों में इस तरह के लक्षणों की बात सामने आई है.

बच्ची की सतत निगरानी
जयारोग्य चिकित्सा समूह के डीन डॉ आर.के.एस. धाकड़ ने बताया कि बच्ची स्वस्थ है, और फिलहाल कमला राजा अस्पताल के बाल व शिशु रोग विभाग के स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट में भर्ती है, जिस पर सतत निगरानी रखी जा रही है और डॉक्टर सर्जरी के माध्यम से उसके अतिरिक्त दो पैर निकालने की बात कह रहे हैं. लेकिन चमत्कार होने से भी इंकार कर रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Newborn With Four Legs, Born With Extra Legs, Newborn Baby, Madhya Pradesh News, Gwalior News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com