विज्ञापन
This Article is From Sep 16, 2022

मध्य प्रदेश के उज्जैन में पोहा कारखाने में लगी आग, तीन महिलाओं की मौत

उज्जैन के जिलाधिकारी आशीष सिंह ने कहा कि घटना नागझिरी औद्योगिक क्षेत्र में हुई और फैक्टरी में काम करने वाली तीन महिलाओं की आग में जलने से मौत हो गई.

मध्य प्रदेश के उज्जैन में पोहा कारखाने में लगी आग, तीन महिलाओं की मौत
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
उज्जैन:

मध्य प्रदेश के उज्जैन में शुक्रवार को पोहा बनाने वाले एक कारखाने में आग लगने से तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला झुलस गई. उज्जैन के जिलाधिकारी आशीष सिंह ने कहा कि घटना नागझिरी औद्योगिक क्षेत्र में हुई और फैक्टरी में काम करने वाली तीन महिलाओं की आग में जलने से मौत हो गई.

उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है. मृतकों की पहचान दुर्गा (45), ज्योति बाई (25) और छम्मा पालीवाल (45) के रुप में हुई है. एक महिला झुलस गई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़ें -
-- 'असली अपराधियों के नाम छिपा रही सरकार' : बेगूसराय फायरिंग पर केंद्रीय मंत्री के इस आरोप पर क्या बोले नीतीश

-- Queen Elizabeth के अंतिम दर्शन नहीं कर पाएगा चीनी प्रतिनिधिमंडल, ब्रिटेन ने इस वजह से किया इंकार...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ujjain Accident, Poha Factory, Fire In Factory
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com