विज्ञापन
This Article is From May 29, 2019

मध्यप्रदेश के किसान आज से शुरू करेंगे आंदोलन, दो संगठन करेंगे नेतृत्व

किसान यूनियन ने 29 मई से 31 मई तक और किसान संघ ने एक से 5 जून तक हड़ताल करने का ऐलान किया

मध्यप्रदेश के किसान आज से शुरू करेंगे आंदोलन, दो संगठन करेंगे नेतृत्व
मध्यप्रदेश के किसान बुधवार को आंदोलन शुरू करेंगे (प्रतीकात्मक फोटो).
भोपाल:

मध्यप्रदेश के किसान बुधवार से आंदोलन करने जा रहे हैं, इसका नेतृत्व दो संगठन भारतीय किसान यूनियन और भारतीय.किसान संघ करेंगे.

किसान यूनियन ने 29 मई से 31 मई तक और किसान संघ ने एक से 5 जून तक हड़ताल करने का ऐलान किया है. इस बार भी किसानों ने अपनी उपज को मंडी तक नहीं पहुंचाने की घोषणा की है. इस दौरान दूध और सब्जी की सप्लाई भी नहीं होगी.

किसानों की मांगें हैं कि स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू की जाए, कर्जमाफी पूरी तरह लागू हो, दो लाख तक कर्ज माफी में सभी किसानों को एक जैसी राशि दी जाए,मंडी में उपज समर्थन मूल्य से नीचे दाम पर बिकने पर रोक लगे और मंडी में बेची गई उपज का दाम नकदी में हो.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Farmers, Madhya Pradesh, Movement
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com